इस एक्टर के बुलाने पर आएगी इच्छाधारी नागिन, एकता कपूर ने शेयर की Naagin 6 की पहली क्लिप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2022, 08:47 AM IST

Naagin 6 First Clip: एकता कपूर का सीरियल नागिन 6 का पहला एपिसोड 12 फरवरी को टेलिकास्ट होगा। इससे पहले एकता कपूर ने नागिन 6 की पहली झलक शेयर की है। देखें कैसी है नागिन छह की पहली झलक...

इस एक्टर के बुलाने पर आएगी इच्छाधारी नागिन, एकता कपूर ने शेयर की Naagin 6 की पहली क्लिप

Ekta Kapoor Naagin 6 first look. नागिन का छठा सीजन का पहला एपिसोड 12 फरवरी को ऑन एयर होगा। इससे पहले शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इस सीजन की पहली झलक दिखलाई है। इसमें मनित जौरा नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नागिन छह की कहानी कोरोना वायरस पर आधारित होगी। इस पर एकता कपूर की काफी ट्रोलिंग भी की जा रही है।

एकता कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर नागिन छह की क्लिप (Naagin 6 clip) शेयर की है। इसमें दिखाया जा रहा है कि मनित जौरा कुछ साधु-संतों के साथ बात कर रहे हैं। इसके अलावा एक अन्य क्लिप में मनित बर्फीली पहाड़ियों के बीच शेर से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। मनित कह रहे हैं अपनी इच्छा के बगैर उस इच्छाधारी को आना होगा। वह है शिव वरदानी, उसका काटा न मांगे कोई पानी। हर विष पर भारी है वह इच्छाधारी। इसके बाद नागिन की एंट्री होती है। एकता कपूर के बेटे रवि भी नागिन 6 को देख रहे हैं। नागिन की धुन पर एकता के नन्हें रवि डांस कर रहे हैं।     

ट्रोलिंग पर बोलीं एकता कपूर
एकता कपूर ने नागिन 6 पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर भी जवाब दिया था। दरअसल कोरोना वायरस पर नागिन 6 की कहानी आधारित होने पर एकता कपूर की आलोचना हो रही है। एकता ने कहा, 'नागिन एक कॉमर्शियल सीरियल है। ऐसे में उन्हें पता था कि इस पर आलोचना होगी। मुझे इस बात से कोई भी परेशानी नहीं है। हॉलीवुड में भी सच्ची घटनाओं पर शो बनते हैं और दर्शक उन्हें काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं। मुझे मालूम था कि मुझे गालियां पड़ने वाली हैं। मैं ट्रोलिंग के लिए भी तैयार थी।'

Ekta Kapoor bestowed with Padma Shri award; says 'I hope to continue  breaking boundaries' - Times of India

दांव पर लगे 130 करोड़ रुपए 
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक नागिन 6 अब तक का सबसे मेहंगा सीजन होगा। इसका कुल बजट (Naagin 6 Budget) 130 करोड़ रुपए है।नागिन छह में बड़े पैमाने पर वीएफएक्स का इस्तेमाल होने जा रहा है।

naagin: Exclusive! Tejasswi Prakash: It feels amazing to be a part of Naagin  6 - Times of India

नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश लीड रोल में होंगी। इसके अलावा सिंबा नागपाल भी अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा महक चहल और अदा खान भी सीरियल में नजर आने वाली हैं।

End of Article