माही विज की गाड़ी को बीच सड़क पर शख्स ने मारी टक्कर, गाली-गलौच के बाद रेप की दी धमकी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 8, 2022, 12:40 PM IST

Mahi Vij Viral Video: एक्ट्रेस माही विज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में माही विज ने बताया कि उनके साथ एक शख्स ने बदतमीजी की और उन्हें रेप की भी धमकी दी है।

माही विज की गाड़ी को बीच सड़क पर शख्स ने मारी टक्कर, गाली-गलौच के बाद रेप की दी धमकी

मुंबई. एक्ट्रेस और बिग बॉस 15 कंटेस्टेंट जय भानुशाली की वाइफ माही विज ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई घटना का खुलासा किया है। माही ने बताया कि एक शख्स ने उनके साथ बीच सड़क पर गाली-गलौच की। यही नहीं, बदतमीजी करने के साथ-साथ शख्स ने उन्हें रेप की भी धमकी दी है। मही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किए हैं। 

माही विज ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'इस आदमी ने मेरी गाड़ी में टक्कर मारी है। यही नहीं, इसने मुझे सभी के सामने गाली-गलौच की है। मेरे साथ रेप करने की धमकी दी। इस शख्स की वाइफ भी मेरे साथ अग्रेसिव हो गई थी। इसके बाद माही विज ने अपने ट्विटर हैंडल पर मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा, 'प्लीज इस आदमी को ढूंढने में मेरी मदद कीजिए। इस आदमी ने हमें धमकाया है।' माही के इस वीडियो में गाड़ी की नंबर प्लेट साफ दिख रही है।    

मुंबई पुलिस ने दिया जवाब 
माही विज के इस ट्वीट पर मुंबई पुलिस ने भी जवाब दिया है। मुंबई पुलिस ने लिखा, 'आप अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाएं और इस घटना की जानकारी दें और इस घटना की शिकायत दर्ज कराएं।' वहीं, माही विज और जय भानुशाली के फैंस उनसे अपना ख्याल रखने की अपील कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक फैन ने लिखा, 'हे भगवान माही विज इसे बिल्कुल भी आप बर्दाश्त न करें। इस मामले को ऊपर तक ले जाएं। ये बेहद खराब बात है। क्या हो रहा है हमारे आस-पास आजकल?'   

माही विज को लेकर कहा जा रहा था कि वह बिग बॉस 16 का हिस्सा हो सकती हैं। इस पर माही विज ने साफ इंकार किया था। माही विज ने कहा था कि, 'अभी के लिए मैं न कह रही हूं। मैं अपनी बेटी को छोड़ना नहीं चाहती, वह अभी छोटी है।' 

End of Article