बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ बीते दिनों गणेश चतुर्थी सेलीब्रेशन का हिस्सा बनने के लिए गई थीं, जहां से सामने आईं उनकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। लोग लगातार कैटरीना कैफ को ट्रोल कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि मां बनने के बाद एक्ट्रेस को क्या हो गया है? अदाकारा कैटरीना कैफ की ट्रोलिंग पर अदाकारा श्रद्धा आर्या ने चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि लोग महिलाओं को हर समय जज की करते हैं लेकिन ये नहीं समझते हैं कि महिलाएं भी इंसान होती हैं। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ramayana के इंग्लिश वर्जन में नहीं होगा एक भी गाना, हिंदी से 30 मिनट छोटी होगी फिल्म
Shraddha Arya ने किया Katrina Kaif का सपोर्ट
टीवी अदाकारा श्रद्धा आर्या ने सोशल मीडिया पर एक यूजर के पोस्ट को शेयर करते हुए ट्रोल्स को लताड़ लगाई है। श्रद्धा आर्या ने पोस्ट में लिखा है, "मुझे ये देखकर गुस्सा आ रहा है कि लोग डिलीवरी के बाद बढ़े कैटरीना कैफ के वजन पर लगातार बातें कर रहे हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। ये कितनी खराब बात है। मुझे देखकर ये दुख होता है कि लोग कैसे महिलाओं को बस इसी बात से जज करते हैं कि वो कैसी दिखती हैं? ये महिला भारत की हाईएस्ट पेड़ एक्ट्रेस है और इसने 30 मिलिटन का बिजनेस बनाया है।" Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी पर Ranveer Singh का खास कदम, 1000 बच्चियों की शिक्षा के लिए बढ़ाया हाथ
श्रद्धा आर्या ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "जो लोग कैटरीना को ट्रोल कर रहे हैं, वो बहुत ही बचकाने हैं। महिलाएं भी इंसान हैं और उन्हें सिर्फ पहले की तस्वीर और अब की तस्वीर में जज करना गलत है। वो एक मां है और इसने इतना बड़ा बिजनेस खड़ा किया है। आप लोग उसके बारे में भी बात कर सकते हैं।"
श्रद्धा आर्या को पोस्ट को लगातार फैंस का सपोर्ट मिल रहा है और हर कोई ये मान रहा है कि कैटरीना कैफ जैसी अदाकाराओं के उनके बढ़े हुए वजन की वजह से नहीं बल्कि उनके व्यक्तित्व की वजह से याद किया जाना चाहिए।
