Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया ड्रामा होने वाला है। दादी सा अभिरा और अरमान को मिलाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है और इसके लिए अब वो पूरे परिवार को दिशा के घर डिनर पर लेकर गई है। घर में अभिरा और अरमान अकेले हैं और अब दोनों अपने दिल का दर्द बयां करेंगे। अरमान और अभिरा के बीच काफी कुछ होगा, लेकिन नई शुरुआत के लिए अभिरा एक बड़ी शर्त रखने वाली है। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होने वाला है।
शो में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभिरा के बीच कावेरी पोद्दार की सहेली आ जाती है और अब अरमान उसे भगाने की कोशिश करता है। जैसे ही अभिरा कावेरी की सहेली के लिए नींबू पानी लेने जाएगी, वैसे ही अरमान का ड्रामा शुरू होगा। अरमान उसे भगाकर ही दम लेगा।
इसके बाद शो में दिखाया जाएगा कि अऱमान की जेब से माधव की दवा गिर जाएगी। इस मौके पर अभिरा को लगेगा कि अरमान को बीपी की दिक्कत होने लगी है और अभिरा को अरमान की टेंशन हो जाएगी। अरमान को वह अपना ध्यान रखने के लिए कहेगी। ये सुनकर अरमान चुप रहेगा और उसे सच नहीं बताएगा।
इसके बाद दिखाया जाएगा कि अरमान की चिंता में अभिरा तुरंत ही दवा लेकर आ जाएगी और अरमान को देने की कोशिश करेगी, लेकिन अरमान दवा नहीं खाता। इस मौके पर जैसी ही अभिरा जबरदस्ती करेगी तो अरमान के मुंह से सच निकल जाएगा। वह उसे बता देगा कि उसे बीपी की कोई दिक्कत नहीं है और ये सब कुछ उसने झूठ बोला।
दूसरी तरफ दिखाया जाएगा कि पोद्दार परिवार दिशा के घर से डिनर करके फ्री हो जाएंगे लेकिन मायरा को एहसास होगा कि शायद अरमान ने अभिरा से बात नहीं की। ऐसे में मायरा और मुक्ति ड्रामा करेंगे और सभी लोगों को बर्फ का गोला खिलाने ले जाएंगे। इस चीज में दादी सा भी दोनों का पूरा साथ देगी।
अब अरमान अभिरा के सामने अपना दर्द बयां करेगा। अरमान मानेगा कि उसने रिश्ते में बहुत ही गलतियां की हैं और उनक गलतियों की कोई माफी भी नहीं है, लेकिन अभिरा से वह माफी मांगता है। इस मौके पर अरमान की आंखों से आंसू निकल जाते हैं और अभिरा भी फूट-फूटकर रोती है।
अरमान अभिरा को कांच के टुकड़े पर पैर रखने से बचाएगा और तब वह उसे पैरों में बैठा रहेगा। इसके बाद वह हाथ जोड़कर भी अभिरा से माफी मांगेगा, जिससे अभिरा का दिल पिघल जाएगा। इस मौके पर अरमान उसे माफ तो करेगी लेकिन उससे पहले अपना दर्द बयां करेगी।
अभिरा अरमान के सामने अपना दर्द बयां करेगी। अभिरा उसे बताएगी कि कैसे अरमान उसे हर बात पर बुरी मां साबित करने में लग जाता है। वह उसे हर मौके पर अकेला छोड़ देता है। अभिरा की बातें सुनकर अरमान का दिल टूट जाता है। हालांकि, अभिरा अरमान को माफ कर देती है।