टीवी मसाला

Bigg Boss 17 में हाथ आजमाएंगी गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा! अनुज की पॉपुलैरिटी से बटोरेंगी वोट

Gaurav Khanna Wife Akanksha Chamola To Step In Bigg Boss 17: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। शो को लेकर आकांक्षा चमोला भी काफी एक्साइटमेंट जाहिर कर रही हैं। उनका कहना है कि वह 'बिग बॉस 17' में हाथ आजमाना चाहती हैं।

Image

Bigg Boss 17 में कदम रखेंगी गौरव खन्ना की पत्नी

सGaurav Khanna Wife Akanksha Chamola To Step In Bigg Boss 17: टीवी का धमाकेदार और विवादित शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 'बिग बॉस 17' के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश जारी है। अंकिता लोखंडे से लेकर ईशा मालवीय तक के नाम पर शो के लिए मुहर लग चुकी है। वहीं अब 'अनुपमा' (Anupamaa) के अनुज यानी गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने भी 'बिग बॉस 17' में कदम रखने की इच्छा जाहिर की है।

दरअसल, आकांक्षा चमोला से हाल ही में 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के सिलसिले में सवाल किया गया। गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के सामने ही आकांक्षा चमोला से पूछा गया कि क्या वह भविष्य में 'बिग बॉस' में हाथ आजमाना चाहेंगी। इसपर आकांक्षा चमोला ने जवाब दिया कि वह सलमान खान के शो का हिस्सा बनना चाहती हैं। आकांक्षा चमोला ने इस सिलसिले में कहा, "हां यार मैं करना चाहती हूं। गौरव शायद नहीं करना चाहते मेरे साथ, क्योंकि गौरव डरते हैं। लेकिन हां, मतलब क्यों नहीं। मैं लगती हूं ना बिग बॉस मैटेरियल।"

आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) से इंटरव्यू में सवाल किया गया कि क्या वह लगातार 'बिग बॉस' फॉलो करती हैं। इसपर आकांक्षा चमोला ने जवाब दिया, "उतना फॉलो नहीं करती हूं, लेकिन ठीक है। सोशल मीडिया पर जितना पता चलता है तो मैं हमेशा अपडेटेड रहती हूं। लगातार नहीं, लेकिन हां मुझे 'बिग बॉस' की जानकारी रहती है।" बता दें कि आकांक्षा चमोला कई टीवी शो में नजर आ चुकी हैं, जिसमें 'भूतू' से लेकर कलर्स का 'स्वरागिनी' तक शामिल है।

'बिग बॉस 17' के लिए इन सितारों को भेजा गया न्यौता

बता दें कि 'बिग बॉस 17' के लिए अभी तक कई कंटेस्टेंट्स को अप्रोच किया जा चुका है, जिसमें अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारूकी और फैजल शेख शामिल हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article