टीवी मसाला

Anupamaa: कैमरे के सामने हो चुका है आशीष और निधी शाह का झगड़ा, बातचीत हो जाती थी बंद; एक्टर ने किया खुलासा

Ashish Mehrotra On Bonding With Nidhi Shah: टीवी सीरियल 'अनुपमा' से सुर्खियां बटोरने वाले आशीष मेहरोत्रा ने बताया कि सेट पर निधी शाह के साथ उनका बहुत बार झगड़ा हुआ है। ऐसा झगड़ा कि बातचीत भी बंद हो गई थी।

Image

'अनुपमा' के सेट पर होती थी आशीष और निधी की लड़ाई (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Ashish Mehrotra On Bonding With Nidhi Shah: टीवी सीरियल 'अनुपमा' से दर्शकों का दिल जीतने वाले एक्टर आशीष मेहरोत्रा हाल ही में सुर्खियों में आ गए हैं। आशीष मेहरोत्रा ने 'अनुपमा' सीरियल में पारितोष शाह का किरदार निभाया था। इस किरदार में आशीष मेहरोत्रा को खूब पसंद किया गया। हालांकि 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए आशीष ने शो को बीच में ही अलविदा कह दिया था। लेकिन इन सबसे इतर, आशीष मेहरोत्रा ने हाल ही में टेली चक्कर संग बातचीत में बताया कि सेट पर उनकी और निधी शाह की खूब लड़ाइयां हुई हैं। आशीष मेहरोत्रा (Ashish Mehrotra) ने बताया कि उनकी और निधी शाह की लड़ाइयां ऐसी होती थीं कि वे दो-दो, तीन-तीन दिन तक बात तक नहीं करते थे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: आशीष मेहरोत्रा के Anupamaa छोड़ने पर ऐसा था रुपाली गांगुली का रिएक्शन, अब जाकर तोषू ने बताई अंदर की बात

    आशीष मेहरोत्रा (Ashish Mehrotra) से इंटरव्यू के बीच सवाल किया गया कि क्या उनकी सेट पर किसी के साथ असहमति हुई है। इसपर आशीष मेहरोत्रा ने कहा, "मेरी असहमति लोगों के बहुत होती है। मुझे लगता है कि अगर आप असहमति नहीं जताओगे तो इसका मतलब है कि आप क्रिएटिवली कहीं कम पड़ रहे हो। निधी और मैं, अनुपमा में हमारी कैमरा के सामने, स्टेज पर बहुत लड़ाइयां हुई हैं और हम दोस्त हैं। लेकिन निधी इतनी समझदार इंसान है और एक्टर भी। लड़ाई हो जाती थी, सीन अच्छे से करते थे, एक-दूजे से बात भी नहीं करते थे दो-तीन दिन। पांचवे दिन अपने आप ठीक हो जाते थे, क्योंकि हमें एक-दूजे के कोर वैल्यू पता हैं कि वो लड़की बहुत अच्छी है या लड़की अच्छी है। हमें पता है कि जो कोई भी कुछ भी कर रहा है वो किरदार के लिए कर रहा है, किसी को नीचा दिखाने के लिए नहीं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: TRP के बादशाह रह चुके ये शो आज बुरी तरह हुए फुस्स, कमजोर कहानी ने दर्शकों को किया निराश

    Anupamaa के सेट पर होता था आशीष मेहरोत्रा-निधी शाह का झगड़ा

    Anupamaa के सेट पर होता था आशीष मेहरोत्रा-निधी शाह का झगड़ा

    बता दें कि आशीष मेहरोत्रा (Ashish Mehrotra) और निधी शाह ने सीरियल 'अनुपमा' में पति-पत्नी का किरदार निभाया था। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया था। हालांकि अब दोनों को ही शो छोड़े लंबा वक्त बीत चुका है।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article