टीवी मसाला

आशीष मेहरोत्रा के Anupamaa छोड़ने पर ऐसा था रुपाली गांगुली का रिएक्शन, अब जाकर तोषू ने बताई अंदर की बात

Rupali Ganguly Reaction on Ashish Mehrotra KKK 14: अनुपमा से कुछ समय पहले तोषू का किरदार निभाने वाले एक्टर आशीष मेहरोत्रा ने शो को अलविदा कह दिया था। ऐसे में बताया की जब रूपाली गांगुली को उन्होंने बताया की वह खतरों के खिलाड़ी में जाने वाले हैं उनका रिएक्शन था।

Image

Rupali Ganguly Reaction on Ashish Mehrotra KKK 14

Rupali Ganguly Reaction on Ashish Mehrotra KKK 14: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में तोषू का किरदार निभा चुके आशीष मेहरोत्रा इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। खतरों के खिलाड़ी 14 में वह जल्द नजर आने वाले है जिसके चलते उन्होंने शो को कुछ समय पहले अलविदा कह दिया था। ऐसे में एक मीडिया साइट को इंटरव्यू देते हुए बताया की आखिर रूपाली गांगुली का क्या रिएक्शन था जब अपने अपने नए शो में हिस्सा लेने वाली बात बताई। इसी के साथ वह आगे बताते हैं की कैसे ऑनस्क्रीन जैसा रिश्ता एक्ट्रेस संग ऑफस्क्रीन भी है, पढिए पूरी खबर इस रिपोर्ट में।

टीवी एक्टर आशीष मेहरोत्रा (Ashish Mehrotra) ने बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए बताया की रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का रिएक्शन कैसा था जब उन्हे पता चल खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) के बारे में। वह कहते हैं की रूपाली उनके लिए काफी खुश थी और वह भाग्यशाली हैं की उनके इस फैसले से एक्ट्रेस को खुशी हुई। ऑफस्क्रीन भी रूपाली और आशीष का रिश्ता माँ बेटे जैसा है। उन्होंने यह भी बताया की पिछले 3 साल से वह खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लेने का प्रयास कर रहे थे। ये सीजन उनके लिए काफी खास होने वाला है और वह शुक्रगुजार हैं की मेकर्स ने उन्हे यह मौका दिया।

इसी के साथ रोहित शेट्टी के शो में एक्टर के अलावा अभिषेक कुमार, शालीन भनोट, गशमीर महाजन, सूमोना चक्रवर्ती जैसे अन्य 10 सितारे नजर आने वाले हैं। जल्द ही पूरा क्रू रोमानिया के लिए रवाना होगा और जुलाई से टीवी पर शो दस्तक देगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article