TV Shows Have Been Struggling Due To Wear Story: टीवी की दुनिया में टीआरपी का खेल ऐसा होता है कि जिसे सबसे ज्यादा टीआरपी मिली, वही आगे तक टिका रहता है। लेकिन जिसकी टीआरपी गिरती है, उसका पत्ता काटने में चैनल भी देर नहीं लगाता है। वहीं आज हम आपको ऐसे टीवी शो के बारे में बताएंगे जो एक वक्त पर तो टीआरपी में सुपरहिट रह चुके हैं। लेकिन आज उनकी नैय्या लगातार डूबती ही जा रही है। इस लिस्ट में 'अनुपमा' से लेकर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' तक शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन शोज पर-
रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' का 2026 साल बहुत बुरा चल रहा है। शो को पहले जहां टीआरपी में नंबर 1 की गद्दी से हाथ धोना पड़ा। वहीं अब तो हालत ऐसी हो चुकी है कि 6 सालों में पहली बार शो टॉप 5 से ही बाहर हो चुका है। सीरियल की कहानी भी ऐसी है कि दर्शक परेशान हो चुके हैं।
राजन शाही के 'अनुपमा' की तो हालत खराब है ही। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की स्थिति तो मानो बदतर होती जा रही है। सीरियल को पहले जहां टॉप 5 में जगह नहीं मिली। वहीं अब ऐसा हाल है कि ये शो टॉप 10 से ही बाहर हो चुका है। दर्शकों का मानना है कि सीरियल में बार-बार एक ही ट्रैक को दोहराया जा रहा है।
स्मृति ईरानी स्टारर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने भी टीवी पर खूब धाक जमाई। टीआरपी लिस्ट में इस शो ने टॉप पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन दिन पर दिन इसकी रेटिंग गिरती ही जा रही है। अब ये सीरियल पांचवे नंबर पर आ चुका है। स्मृति ईरानी स्टारर इस शो में इतिहास को फिर से दोहराया जा रहा है।
दिलीप जोशी स्टारर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' भी टीआरपी में नंबर 1 रह चुका है। लेकिन अब इस सीरियल की रेटिंग लगातार गिरती जा रही है। दर्शकों का मानना है कि जिस तरह की कहानी सीरियल में पहले हुआ करती थी, वो मजा अब खत्म हो चुका है। लोगों ने आरोप भी लगाया कि असित मोदी बार-बार उन्हें दयाबेन की एंट्री के नाम पर बेवकूफ बनाते हैं।
कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा स्टारर 'उड़ने की आशा' भी कभी टीआरपी में नंबर 1 पर रह चुका है। इस सीरियल ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। लेकिन अब दो वक्त पर आने के बाद भी सीरियल टीआरपी में फुस्स होता जा रहा है।
पार्थ सम्थान और ऋषिता कोठारी स्टारर 'सहर होने को है' सीरियल ने भी दर्शकों का खूब दिल जीता है। शुरुआत में इस शो ने टॉप 5 में अपनी बखूबी जगह बनाई थी। इसकी कहानी दर्शकों को भी खूब पसंद आई। लेकिन अब इस सीरियल की रेटिंग लगातार गिरती जा रही है।
टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' ने भी शुरुआत में टीआरपी में टॉप पर अपनी जगह बनाई थी। ये सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का स्पिन ऑफ है। लेकिन अब इस सीरियल की हालत भी खराब हो चुकी है और ये टॉप 10 तक में जगह नहीं बना पा रहा।