साउथ मूवीज

Thalapathy Vijay ने CM बनते ही बंद करवाईं 717 शराब की दुकानें, कमल हासन ने की 'भाई' की तारीफ

  • Authored by: अभय
  • Updated May 12, 2026, 03:44 PM IST

Kamal Haasan on Thalapathy Vijay: थलापति विजय (Thalapathy Vijay) ने तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनते ही बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले की तारीफ करते हुए कमल हासन (Kamal Haasan) ने पोस्ट किया है।

Image

थलापति विजय के फैसले से खुश हुए कमल हासन (Image Source: IMDb/ Pinterest)

Kamal Haasan on Thalapathy Vijay: साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं। इसके बाद से थलापति विजय काफी चर्चा में बने हुए हैं। थलापति विजय एक के बाद एक ऐसे फैसले ले रहे हैं, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही हैं। अभी हाल रही में मुख्यमंत्री बनते ही थलापति विजय ने शराब की दुकानें बंद करने का फैसला लिया है। इस फैसले की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। इन सब के बीच थलापति विजय के इस फैसले पर कमल हासन (Kamal Haasan) का रिएक्शन सामने आ गया है। तो चलिए जानते हैं कमल हासन ने क्या बोला है। (ये भी पढ़ें: सीएम बने Thalapathy Vijay को साउथ स्टार्स ने दीं बधाईयां, कमल हासन बोले- 'राज्य चमके..' बाकियाें ने क्या कहा?)

कमल हासन ने किया थलापति विजय का सपोर्ट

एक्टर थलापति विजय एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह कमल हासन का एक पोस्ट है जिसमें वो थलापति विजय की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। खबरों के मुताबिक थलापति विजय ने तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनते ही राज्य की 719 शब्द की दुकानों को बंद करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद थलापति विजय सोशल मीडिया पर छा गए हैं। इसी बीच कमल हासन ने इस फैसला का समर्थन किया है। कमल हासन ने लिखा कि 'तमिल परिवारों की लंबे समय से यही इच्छा रही है कि मंदिरों, स्कूल-कॉलेजों और बस स्टैंडों के आसपास शराब की दुकानें नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री और मेरे भाई विजय ने पद संभालते ही इस दिशा में तुरंत ठोस कदम उठाया है।' इसके आगे कमल हासन ने लिखा कि 'सरकारों को शराब की बिक्री को बढ़ावा देने के बजाय उस पर कंट्रोल रखना चाहिए। तमिलनाडु सरकार को भी इसी राह पर चलते रहना चाहिए। आज 717 शराब दुकानों को बंद किए जाने से इस दिशा में शुरुआत हो गई है। बधाई।' (ये भी पढ़ें: Jana Nayagan हुई पोस्टपोन? Thalapathy Vijay को लगा तगड़ा झटका)

Thalapathy vijay Kamal haasan

कमल हासन ने थलापति विजय के लिए लिखी ये बात (Image Source: Kamal Haasan Instagram)

क्या है फैसला?

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने पहले बड़े फैसले में थलापति विजय ने अगले दो हफ्तों के भीतर मंदिरों, स्कूल-कॉलेजों और बस स्टैंड के पास मौजूद 717 शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है। तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन (TASMAC) पूरे राज्य में 4,765 शराब की दुकानें चलाता है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद सरकार ने इन सभी दुकानों का सर्वे कराया। सर्वे में पता चला कि 717 दुकानें तय दूरी के नियम का उल्लंघन कर रही थीं। इनमें से 276 दुकानें धार्मिक स्थलों के पास, 186 स्कूल और कॉलेजों के नजदीक, जबकि 255 बस स्टैंड के करीब थीं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article