साउथ मूवीज

Jana Nayagan हुई पोस्टपोन? Thalapathy Vijay को लगा तगड़ा झटका

Jana Nayagan Postpone: साउथ कलाकार थलापति विजय को तगड़ा झटका लगा है। ताजा खबरों की मानें तो थलापति विजय की पॉलिटिकल ड्रामा जन नायकन 9 जनवरी को रिलीज नहीं होगी, जिस कारण मेकर्स को इसे पोस्टपोन करना पड़ेगा।

Image

Image Source: Jan Nayagan

Jana Nayagan Postpone: साउथ अभिनेता थलापति विजय की अपकमिंग मूवी जन नायकन बड़ी मुश्किल में घिरती दिख रही है। ये फिल्म 9 जनवरी 2026 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है लेकिन ऐसा लग रहा है कि फैंस को इसके लिए लम्बा इंतजार करना पड़ेगा। जहां एक तरफ फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, वहीं अब तक इसे सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिला है। ऐसा लग रहा है कि मेकर्स इसे पोंगल के मौके पर रिलीज नहीं कर पाएंगे, इसकी जगह उन्हें जन नायकन के लिए नई रिलीज डेट तलाशनी पड़ेगी।

क्या पोस्टपोन होगी फिल्म जन नायकन

लेट्स सिनेमा की ताजा खबर की मानें तो थलापति विजय की अपकमिंग मूवी जन नायकन 9 जनवरी से आगे बढ़ सकती है क्योंकि अब तक इसे सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट जारी नहीं हुआ है। जन नायकन कानूनी पचड़े में फंसी हुई है, जिस कारण इसकी रिलीज डेट में बदलाव हो सकता है। इन दिनों इस फिल्म की कोर्ट प्रक्रिया जारी है, जब तक ये मामला नहीं सुलझ जाता है, तब तक इसे रिलीज नही किया जा सकेगा। हालातों को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि फिल्म जन नायकन 9 जनवरी के दिन रिलीज नहीं होगी। फिल्म के मेकर्स ने अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

साल 2025 में ही रिलीज होने वाली थी जन नायकन

बताते चलें कि फिल्म जन नायकन पहले दीवाली 2025 पर रिलीज होने वाली थी लेकिन कुछ कारणों के चलते इसे आगे बढ़ा दिया गया। इसके बाद मेकर्स ने इसे पोंगल 2026 के मौके पर रिलीज करने का फैसला लिया लेकिन अब फिर से इसकी रिलीज अटक गई है। थलापति विजय के फैंस जन नायकन देखने के लिए बेताब हैं लेकिन ये देखना दिलचस्प रहेगा कि उनका ये इंतजार कब तक खत्म होगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article