सीएम बने Thalapathy Vijay को साउथ स्टार्स ने दीं बधाईयां, कमल हासन बोले- 'राज्य चमके..' बाकियाें ने क्या कहा?

Celebs Wishes Joseph Vijay Tamil Nadu New Chief Minister: विजय थलापति तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद तक पहुंच गए हैं। विजय थलापति ने मुख्यमंत्री पद की शपद ली, जिसके बाद अब साउथ इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Celebs Wishes Joseph Vijay Tamil Nadu New Chief Minister: तमिलनाडु की राजनीति में कदम रखते हुए थलापति विजय ने सियासी रुख को बदल दिया है। तमिल सिनेमा से निकलकर थलापति विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। विजय ने चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री की शपथ ली और इस एतिहासिक पल का हिस्सा बड़ी संख्या में लोग। सोशल मीडिया पर विजय के शपथ समारोह के ढेर सारे वीडियोज वायरल हो रहे हैं। फैंस ही नहीं साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स ने सीएम विजय को बधाई दी है। आइए आपको बताते हैं कि विजय के इस खास पल में किसने क्या कहा है? (ये भी पढ़ें: Thalapathy Vijay की जीत से गदगद हुए भाई Vikranth Santhosh, कहा- 'हम बेहद खुश हैं' - Exclusive)

thalapathy vijay

thalapathy vijay (Instagram)

खुश हुआ परिवार

विजय थलापति के पेरेंट्स ने एएनआई से बात की और अपने बेटे के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने शपथ समारोह में जाने से पहले कहा कि हम समारोह में खुशी-खुशी जा रहे हैं। मुझे इस बात का आनंद आएगा कि मेरा बेटा अब शपथ ग्रहण करने जा रहा है। उनकी मां ने भी खुशी जाहिर की।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

    जोसेफ विजय चंद्रशेखर यानी विजय थलापति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। उन्होंने ट्विटर (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा, केंद्र सरकार जनता के कल्याण के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगी।' (ये भी पढ़ें: Rashmika Mandanna ने पति Vijay Deverakonda के बर्थडे पर किया खास पोस्ट, कैप्शन में लिखी दिल की बात)

    vijay thalapathy- pm modi (photo credit- twitter)

      कमल हासन ने लिखी ये बात

      अभिनेता कमल हासन ने विजय के सीएम बनते ही एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘TVK के अध्यक्ष, तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री, मेरे भाई थिरु. विजय के नेतृत्व में तमिलनाडु राज्य की खूब तरक्की हो। यह राज्य नई ऊंचाइयों को छुए।’ पूजा हेगड़े ने विजय के शपथ ग्रहण समारोह की एक तस्वीर शेयर की और साथ ही लिखा, ‘चीफ मिनिस्टर विजय सर।’ आगे उन्होंने विजय थलापति को बधाई दी। बता दें कि पूजा और विजय ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है।

      thalapathy vijay (photo credit- twitter)

      प्रकाश राज, आर माधवन ने दी बधाई

      प्रकाश राज ने भी मुख्यमंत्री विजय को बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'आपको इस नई जिम्मेदारी में सफलता की शुभकामनाएं। आपके शासन में राज्य की और भी अधिक समृद्धि हो।' वहीं, आर माधवन ने लिखा, 'मेरे प्रिय भाई, आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ईश्वर करे कि मुख्यमंत्री के रूप में आपका कार्यकाल हमारे राज्य के लिए सबसे पुरस्कृत और प्रभावशाली हो। ईश्वर आपको वह सारी शक्ति दे जिसकी आपको वह सब अच्छा करने के लिए आवश्यकता है जो आप करना चाहते हैं। मुझे आप पर बहुत गर्व है भाई।'

      thalapathy vijay (photo credit- instagram)

      फिल्मों से संन्यास लेकर राजनीति में उतरे थलापति विजय

      बता दें कि थलापति विजय फिल्मों से संन्यास लेकर राजनीति में आए हैं। उन्होंने दो साल पहले एक्टिंग छोड़ने का ऐलान कर दिया था और फिर उन्होंने अपनी पार्टी टीवीके बनाई। इस पार्टी ने पहली बार चुनावी मैदान में कदम रखा और सबको चारों खाने चित्त कर दिए। विजय की पार्टी ने तमिलनाडु की राजनीति में भूचाल लाने का काम किया। 4 मई को तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के नतीजे आए और हर किसी के होश उड़ गए। TVK ने एतिहासिक जीत हासिल करते हुए 234 सीटों में से 108 सीट को अपने नाम किया, जिसके बाद अब विजय मुख्यमंत्री बने हैं।

      End of Feed