Samantha Ruth Prabhu Confirms Pregnancy: साउथ इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) को लेकर कई दिनों से खबरें आ रही थीं कि वो प्रेग्नेंट हैं। इन खबरों पर रिएक्शन देते हुए सामंथा रुथ प्रभु ने कन्फर्म कर दिया है कि वो प्रेग्नेंट हैं। एक्ट्रेस अब अपने पति और निर्देशक राज निदिमोरू (Raj Nidimoru) के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। बुधवार को हैदराबाद में अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मा इंटी बंगारम' की सक्सेस मीट के दौरान सामंथा ने मीडिया से बात की। बातचीत के दौरान सामंथा ने कन्फर्म किया कि वह प्रेग्नेंट हैं। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि वो आने वाले दिनों में जल्द ही मैटरनिटी ब्रेक लेंगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Cocktail 2 Box office Collection: 100 करोड़ी होने से 4 कदम दूर है शाहिद-कृति और रश्मिका की फिल्म, देखें आंकड़े)
जल्द मैटरनिटी ब्रेक लेंगी सामंथा
मीडिया से बात करते हुए सामंथा ने कहा, 'अपनी कंडीशन को देखने के बाद अब 'मा इंति बंगारम' के बाद मुझे थोड़ा ब्रेक लेना होगा। मुझे मैटरनिटी लीव लेनी होगी। इसके बाद मैं अपने फैन्स के लिए एक दमदार फिल्म के साथ वापसी करूंगी।' प्रेग्नेंसी के बाद सामंथा के फैन्स को उनकी कमबैक मूवी का इंतजार रहेगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: "राजेश खन्ना की तरह तुम्हें भी बर्बाद कर देंगे...", 70's में सलीम-जावेद ने दी थी Rishi Kapoor को धमकी)
'मा इंटी बंगारम' की सफलता को एन्जॉय कर रही हैं सामंथा
सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों हालिया रिलीज हुई फिल्म 'मा इंटी बंगारम' की जबरदस्त सफलता को एन्जॉय कर रही हैं। इस मूवी का निर्देशन बी.वी. नंदिनी रेड्डी ने किया है। सिनेमा एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में बी.वी. नंदिनी रेड्डी ने भी एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा,'उनकी प्रेग्नेंसी एक बहुत अच्छे समय पर हुई है क्योंकि हमारी फिल्म 'मा इंटी बंगारम' सक्सेस रही।' पर्सनल लाइफ की बात करें तो सामंथा रुथ प्रभु और फिल्म निर्माता राज निदिमोरु ने 1 दिसंबर, 2025 को कोयंबटूर में ईशा योग केंद्र के लिंग भैरवी मंदिर में शादी की थी। यह शादी काफी सिंपल रही थी।
