Cocktail 2 Box office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) ने सिनेमाघरों में अपने सफल 6 दिन पूरे कर लिए हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा को दर्शकों का प्यार मिलने में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। 6 दिनों की कमाई देखने के बाद 'कॉकटेल 2' के निर्माताओं ने भी राहत की सांस ले ली है। बुधवार के कलेक्शन में भले ही गिरावट देखी गई है लेकिन यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहने वाली है। आइए 6 दिनों की टोटल कमाई पर एक नजर डालते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: भोजपुरी इंडस्ट्री की Akshay Kumar ने की जमकर तारीफ, हॉलीवुड से बताया बेहतर)
छठे दिन भी 'कॉकटेल 2' का दिखा जलवा
Sacnilk द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'कॉकटेल 2' ने रिलीज के छठे दिन 5 करोड़ रुपये की अच्छी कमाई की है। मंगलवार को यह कलेक्शन 6.75 करोड़ रुपये रहा था जबकि सोमवार को फिल्म ने 6.50 करोड़ रुपये कमाए थे। कई फिल्मों से मिल रहे कम्पटीशन के बाद भी 'कॉकटेल 2' अपनी रफ्तार बनाए रखने में कामयाब रही है। 'कॉकटेल 2' ने सबसे ज्यादा कमाई रविवार को की थी, जब इसने 17.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 76.64 करोड़ और कुल नेट कमाई 66 करोड़ रुपये हो गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: "राजेश खन्ना की तरह तुम्हें भी बर्बाद कर देंगे...", 70's में सलीम-जावेद ने दी थी Rishi Kapoor को धमकी)

Cocktail 2
कई फिल्मों के रिकॉर्ड को 'कॉकटेल 2' ने दी मात
शाहिद कपूर-कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' ने जान्हवी कपूर-सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'परम सुंदरी' के कलेक्शन को भी काफी पीछे छोड़ दिए है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 53.07 करोड़ रुपये कमाए थे। हैरानी की बात यह है कि यह मूवी अभी भी पहली 'कॉकटेल' के रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाई है। साल 2012 में आई इस मूवी ने 71 करोड़ रुपये कमाए थे। 'कॉकटेल 2' 2012 में आई ओरिजिनल फिल्म का सीधा सीक्वल नहीं है, जिसमें सैफ अली खान, डायना पेंटी और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में थे।
