साउथ मूवीज

एनिमल के सक्सेस के बाद Rashmika Mandanna ने बढ़ाई फीस, अटकलों के बीच तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 6, 2024, 04:54 PM IST

रश्मिक मंदाना ((Rashmika Mandanna)) की हाल ही में एनिमल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया है। रिपोर्ट्स में दांवा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने एनिमल के सक्सेस के बाद अपनी फीस बढ़ा दी है। अब एक्ट्रेस ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Image

Rashmika Mandanna (credit pic: Instagram)

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने एनिमल और पुष्पा जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। एनिमल में रश्मिका के साथ रणबीर कपूर, अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग साउथ ही नहीं हिंदी बेल्ट में भी हैं। एक्ट्रेस को फैंस ने नेशनल क्रश का टैग दिया है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि रश्मिका ने एनिमल के रिलीज के बाद अपनी फीस बढ़ा दी है। एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए 40 से 45 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। ऑनलाइन पोर्टल ने दांवा किया था कि एनिमल की सक्सेस के बाद एक्ट्रेस ने फीस बढ़ा दी है। पहले एक्ट्रेस 4 से 4.5 करोड़ फीस लेती थी।

रश्मिका मंदाना ने अटकलों पर दिया जवाब

एक्ट्रेस ने इस अटकलों पर जवाब देते हुए कहा, मुझे आश्चर्य है कि कौन कहता है ये सब। ये सब देखने के बाद मुझे लगता है कि इस पर जरूर सोचना चाहिए। प्रोड्यूसर पूछेंगे क्यों, मैं कहूंगी सर मीडिया ऐसा कह रही हैं और मुझे तो उनकी बातों पर खरा उतरना चाहिए।

एक्ट्रेस ने संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल में लीड रोल निभाया था। एक्ट्रेस ने फिल्म में गीतांजलि का रोल निभाया था। एक्ट्रेस फिल्म में रणविजय को हमेशा-हमेशा के लिए छोड़ना फैसला करती हैं। अब एनिमल पार्क में गीतांजलि क्या करती हैं। ये देखने के लिए फिल्म के सीक्वल का इंतजार करना होगा। एक्ट्रेस के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article