Rohman Shawl- Sushmita Sen: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी अपकिमिंग सीरीज आर्या 3 को लेकर चर्चा में हैं। आर्या 3 जल्द पर्दे पर आने वाली हैं। एक्ट्रेस अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ नजर आती हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि सुष्मिता रोहमन से शादी कर सकती हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में शादी के सवाल को लेकर चुप्पी तोड़ी हैं।
रोहमन संग शादी करने पर सुष्मिता ने तोड़ी चुप्पी
एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में कहा कि मैं जानती हूं कि पूरी दुनिया चाहती हैं कि मैं शादी के बारे में सोचूं। मुझे उम्र के इस पड़ाव में सेटल होना जाना चाहिए। लेकिन मैं अभी इसके बारे में नहीं सोच रही हूंं। मैं आप लोगों को बता दूं कि मैं शादी में विश्वास रखती हूं। मुझे कुछ ऐसे लोगों को जानने का सौभाग्य मिला जिसमें आर्या के डायरेक्टर राम माधवानी और प्रोड्यूसर अमिता माधवानी शामिल हैं। ये एक आइडल कपल है जिन्हें मैं जानती हूं।
सुष्मिता ने आगे कहा, मैं कंपैनियनशिप और दोस्ती में ज्यादा यकीन रखती हूं। अगर ऐसा होता है तो शादी कर सकती हूं। शादी में दोस्ती और आजादी का होना भी बहुत जरूर है। मैं आजादी पर सबसे ज्यादा ध्यान देती हूं। सुष्मिता ने साल 2018 में रोहमन संग अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया था। रोहमन से ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस का नाम ललित मोदी संग जुड़ा था।
