Lucky Bhaskar Poster Out: साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान (Dulqer Salmaan) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर ने अपने काम से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'लकी भास्कर' का पोस्टर शेयर कर दिया है। पोस्टर में एक्टर यूनिक लुक में नजर आ रहे हैं। एक्टर का फर्स्ट लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। एक्टर ने इंडस्ट्री में 12 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने फैंस को सरप्राइज दिया। इस तेलुगु फिल्म का निर्देशन वैंकी अतलुरी कर रहे हैं।
दुलकर सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में एक्टर ने अपने लुक को चश्मे के साथ कंप्लीट किया है और कैमरे में सीरीयस होकर देख रहे हैं। उनके बैंकग्राउड में 100 रुपये का नोट दिख रहा है। एक्टर इंटेस लुक देते हुए नजर आ रहे हैं।
दुलकर सलमान ने शेयर किया पोस्टर
पोस्टर देख कर लग रहा है कि फिल्म की कहानी पैसों के स्कैम पर आधारित होगी। हालांकि मेकर्स ने अभी कुछ भी खुलासा नहीं किया है। फिल्म के पोस्टर पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, शानदार पोस्टर है। दूसरे यूजर ने लिखा, लंबे समय बाद अच्छा पोस्टर देखा है फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। तीसरे यूजर ने लिखा, पोस्टर में दुलकर सलमान का लुक कमाल लग रहा है। एक्टर को हाल ही में एक्शन ड्रामा फिल्म किंग ऑफ कोठा में देखा गया था। इस फिल्म को एक्टर ने प्रोड्यूस भी किया था। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
