बॉलीवुड

Ramayana की शूटिंग के लिए रणबीर कपूर ने कस ली कमर, जानें कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 3, 2024, 06:39 PM IST

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण को लेकर बज बना हुआ है। एक्टर रणबीर कपूर जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। फिल्म को पहले दो शेड्यूल में मुंबई और लंदन में शूट किया जाएगा। मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग के लिए कमर कस ली है। फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Image

Nitesh Tiwari and Ranbir Kapoor (credit pic: Instagram)

Ramayana: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) इन दिनों अपनी फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच में जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), यश (Yash), सई पल्लवी (Sai Pallavi) और सनी देओल (Sunny Deol) मुख्य भूमिका में हैं। रामायण में रणबीर भगवान राम का किरदार निभाएंगे। राम बनने के लिए एक्टर ने शराब और नॉन वेज सब छोड़ दिया है। एक्ट्रेस राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी पत्नी आलिया भट्ट के साथ पहुंचे थे। एक्टर रामलला के दर्शन करने के लिए धोती- कुर्ता पहनकर पहुंचे थे। मेकर्स जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में होगी। फिल्म का पहला शेड्यूल 60 दिन का होगा। इसके बाद टीम 90 दिन के शूट के लिए लंदन जाएगी। मेकर्स शूटिंग से पहले सभी चीजें तय कर लेना चाहते हैं।

इस देश में होगी रामायण की शूटिंग

फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग रणबीर मुंबई में ही करेंगे। वहीं, फिल्म के दूसरे शेड्यूल में टीम को यश ज्वाइन करेंगे। यश के हिस्से की शूटिंग लंदन के स्टूडियो में होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, सनी देओल फिल्म में हनुमान के किरदार में होंगे। हनुमान के रोल के लिए एक्टर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिलने वाला है। मेकर्स ने अभी तक ऑफिशियल स्टार कास्ट को अनाउंस नहीं किया है। फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स को उम्मीद है कि ये फिल्म सुपरहिट होगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article