साउथ मूवीज

Peddi से सामने आया Divyendu Sharma का डैडली लुक, फैंस हुए एक्साइटेड

फिल्म पेड्डी के मेकर्स ने एक ताजा वीडियो जारी किया है, जिसके साथ ही अभिनेता दिव्येंदु शर्मा का फर्स्ट लुक रिवील हो गया है। फिल्म पेड्डी में दिव्येंदु शर्मा देसी अवतार में दिखाई देंगे और लोगों को एंटरटेन करेंगे।

Image

Divyendu Sharma 1st Look from Peddi

बॉलीवुड कलाकार दिव्येंदु शर्मा ने मिर्जापुर सीरीज में किए अपने मुन्ना भैया के धाकड़ किरदार से पूरे देश को दीवाना बना दिया था। दिव्येंदु शर्मा को अक्सर दर्शकों ने कॉमेडी रोल में ही देखा है, जिस कारण किसी को उम्मीद नहीं थी कि वो मुन्ना भैया बनकर स्क्रीन फाड़ देंगे। मिर्जापुर में उनका किरदार मुन्ना भैया खत्म हो चुका है, जिसके बाद से ही दर्शक उन्हें पर्दे पर ऐसे ही किसी किरदार में देखने के लिए तड़प रहे हैं। पेड्डी के मेकर्स को दिव्येंदु शर्मा के हुनर पर पूरा भरोसा है, जिस कारण उन्होंने एक्टर एक दमदार रोल में साइन किया है। फिल्म पेड्डी में दिव्येंदु शर्मा एक दफा फिर से मुन्ना भैया जैसे धाकड़ और देसी किरदार में दिखाई देंगे, जिसकी पहली झलक सामने आ चुकी है। (ये भी पढ़ें: Golmaal 5 के लिए 35 करोड़ लेंगे Akshay Kumar!!)

Peddi मेकर्स ने रिवील किया Divyendu Sharma का फर्स्ट लुक

फिल्म पेड्डी के मेकर्स ने कुछ देर पहले ही एक वीडियो जारी किया है, जिसमें दिव्येंदु शर्मा रफ एंड टफ अवतार में नजर आ रहे हैं। मेकर्स द्वारा जारी किए गए वीडियो में दिव्येंदु शर्मा सेट पर शूटिंग करते दिख रहे हैं। वो पेड्डी में अहम रोल निभाते दिखाई देंगे, जिस कारण मेकर्स उनके किरदार को दर्शकों के बीच में अभी से प्रमोट कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: Pati Patni Aur Woh Do Fan Review: आयुष्मान खुराना ने जीता दिल, सारा-रकुल ने चौंकाया)

आप पेड्डी मेकर्स द्वारा जारी वीडियो नीचे देख सकते है:

18 मई को रिलीज होगा Peddi Trailer

अभिनेता राम चरण स्टारर पेड्डी का ट्रेलर मेकर्स 18 मई के दिन रिलीज करेंगे। इस फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर अहम रोल में दिखाई देंगे। जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में अपने पैर जमाने के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी नाम कमाने की कोशिश कर रही हैं। जैसे उनकी मां श्रीदेवी पूरे देश में फेमस थीं और हर भाषा के दर्शक उन्हें देखने के लिए एक्साइटेड रहते थे, वैसे ही जाह्नवी कपूर भी पूरे देश में पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article