बॉलीवुड

Pati Patni Aur Woh Do Fan Review: आयुष्मान खुराना ने जीता दिल, सारा-रकुल ने चौंकाया

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुलप्रीत सिंह स्टारर पति पत्नी और वो दो ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दर्शकों ने इसे एंटरटेनमेंट का परफेक्ट पैकेज बताया है।

Image

Pati Patni Aur Woh Do Fan Review

Pati Patni Aur Woh Do Twitter Review: अभिनेता आयुष्मान खुराना को बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने के लिए एक जबरदस्त एंटरटेनिंग मूवी की जरूरती थी, जो उन्हें पति पत्नी और वो दो के रूप में मिलती नजर आ रही है। 15 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली पति पत्नी और वो दो में आयुष्मान खुराना के साथ-साथ सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और वामिका गब्बी जैसी हसीनाएं भी अहम किरदारों में नजर आ रही हैं। अगर पति पत्नी और वो दो को लेकर सामने आ रहे रिव्यूज की बात करें तो दर्शकों को ये मूवी काफी पसंद आ रही है और उन्होंने इसे एंटरटेनमेंट का परफेक्ट डोज बताया है। (ये भी पढ़ें: PPAWD Box office Prediction Day 1: सिंगल डिजिट में ओपनिंग लेगी आयुष्मान खुराना की फिल्म, कमाएगी इतने करोड़)

कैसी है Pati Patni Aur Woh Do

सिनेमाघरों में सुबह-सुबह फिल्म पति पत्नी और वो दो का फर्स्ट शो देखने के लिए पहुंचे दर्शकों को आयुष्मान खुराना का काम काफी पसंद आ रहा है। दर्शकों के अनुसार आयुष्मान खुराना ने अपने देसी किरदार को पर्दे पर ऐसा जिया है कि सभी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। फिल्म पति पत्नी और वो दो में सारा अली खान और रकुलप्रीत सिंह सरप्राइज पैकेज की तरह हैं, जिन्हें हर कोई चौंक गया है। डायरेक्टर मुदस्सर अजीज ने फिल्म पति पत्नी और वो दो में सारा और रकुल से कमाल का काम कराया है। वामिका गब्बी अक्सर अच्छा काम करती ही नजर आती हैं। पति पत्नी और वो दो में भी उन्होंने शानदार एक्टिंग की है। (ये भी पढ़ें: Govinda की शर्ट कटवाकर Rajkumar ने बनवाया रूमाल, साफ करते थे चेहरा)

Pati Patni Aur Woh Do Review

Pati Patni Aur Woh Do Review

पहले दिन कैसा कारोबार करेगी Pati Patni Aur Woh Do

फिल्म पति पत्नी और वो दो के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो वो कुछ खास नहीं रहने वाला है। ट्रेड से सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 5 करोड़ रुपये ही कमा पाएगी। हालांकि मूवी को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, जिसे देखते हुए माना जा रहा है कि वीकेंड पर इसकी कमाई चौंकाने वाली रहेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article