बॉलीवुड

Golmaal 5 के लिए 35 करोड़ लेंगे Akshay Kumar!!

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे महंगे स्टार्स में से एक हैं। कुछ समय पहले उन्होंने रोहित शेट्टी की गोलमाल 5 शुरू की थी, जिसको लेकर खबर आई है कि अक्की ने इसके लिए 35 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

Image

Golmaal 5 Akshay Kumar

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार मिस्टर अक्षय इंडस्ट्री के सबसे महंगे कलाकारों में से एक हैं जो मेगा बजट फिल्मों के लिए 100 करोड़ रुपये तक चार्ज कर लेते हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अजय देवगन स्टारर गोलमाल 5 शुरू की थी, जिसमें उनका लगभग 22 दिन का काम था। अगर अंदरखाने की ताजा रिपोर्ट की मानें तो अक्की ने डायरेक्टर रोहित शेट्टी से गोलमाल 5 के लिए 35-40 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। कुछ दिनों पहले ही रोहित शेट्टी ने सेट से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक रिलीज किया था, जिसने इंटरनेट हिला दिया था। अक्षय के लुक ने इंटरनेट पर जिस तरह का बज पैदा किया था, उसे देखते हुए उनकी फीस ज्यादा तो नहीं लग रही है। (ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Oye Oye Row:सुपर कैसेट्स को जमा कराने होंगे 50 लाख रुपये, कोर्ट ने निकाला बीच का रास्ता)

फिल्म गोलमाल 5 से जुड़े एक सूत्र ने आईएएएस को जानकारी देते हुए बताया है, "अक्षय कुमार ने रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल 5 के लिए लगभग 22 दिन दिए हैं। उनका रोल बहुत लम्बा नहीं है लेकिन काफी अहम है। रोहित शेट्टी कोशिश करेंगे कि वो 22 दिनों अक्की को फ्री कर दें। अक्षय कुमार इन 22 दिनों के लिए रोहित शेट्टी से 35-40 करोड़ रुपये चार्ज करेंगे। जहां तक बात अजय देवगन की है तो वो इस फिल्म के लिए फीस नहीं ले रहे हैं। वो गोलमाल 5 के साथ निर्माता के तौर पर जुड़े हुए हैं, जो मूवी को होने वाले प्रॉफिट में से शेयर लेंगे।" (ये भी पढ़ें: PPAWD Box office Prediction Day 1: सिंगल डिजिट में ओपनिंग लेगी आयुष्मान खुराना की फिल्म, कमाएगी इतने करोड़)

Akshay Kumar

Akshay Kumar

रोहित शेट्टी की जिंदगी में हिट फिल्मों का अकाल खत्म करेगी Golmaal 5

डायरेक्टर रोहित शेट्टी लम्बे समय तक बॉलीवुड को हिट फिल्में देते रहे हैं लेकिन पिछले कुछ वक्त से उनकी फिल्मों ने मनमाफिक कारोबार नहीं किया है। इसी बीच उन्होंने अजय देवगन स्टारर गोलमाल 5 शुरू की है, जिसमें अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, तुषार कपूर और अक्षय कुमार जैसे सितारे अहम किरदारों में दिखाई देंगे। रोहित शेट्टी के साथ-साथ उनके फैंस को भी ये उम्मीद है कि गोलमाल 5 जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी और हिट फिल्मों के अकाल को खत्म करेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article