साउथ मूवीज

Krishi Thapanda के घर मिला युवा कारोबारी का शव, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 25, 2026, 06:11 PM IST

Dead Man Found in Krishi Thapanda Apartment: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस कृषी थापांडा का नाम अचानक सुर्खियों में आ गया है। उनकी बेंगलुरु स्थित अपार्टमेंट में एक कारोबारी मृत मिला, जिसके बाद पुलिस जांच शुरू हो गई है।

Image

कृषी थापांडा के घर मिला शव (Image Source: Krishi Thapanda Instagram/ X)

Dead Man Found in Krishi Thapanda Apartment: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस कृषी थापांडा (Krishi Thapanda) से जुड़ी एक खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। बेंगलुरु के आरआर नगर इलाके में स्थित उनके अपार्टमेंट में एक 33 साल के शख्स का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान वैशाख (Vaishak) के रूप में हुई है। इस खबर के सामने आने के बाद हर तरफ हलचल मच गई है। इस खबर के बाद से कृषी थापांडा खबरों में आ गई है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

दर्ज हुआ केस

रिपोर्ट्स के अनुसार, वैशाख कथित तौर पर बुधवार रात कृषी थापांडा के फ्लैट पर आया था। घटना के समय एक्ट्रेस घर पर मौजूद नहीं थीं। बताया जा रहा है कि वो उस वक्त दूसरे इलाके में थीं। पुलिस को शक है कि शख्स ने फ्लैट में अकेले होने के दौरान आत्महत्या की हो सकती है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आरआर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट की जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए विक्टोरिया अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल मामले में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

कौन है कृषी थापांडा?

कृषि थापांडा कन्नड़ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। वह एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मॉडल भी हैं। उन्होंने साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'अकीरा' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके काम की काफी तारीफ हुई और उन्हें उसी साल SIIMA Awards में बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस कैटेगरी के लिए नोमिनेशन भी मिला था। एक्टिंग में आने से पहले कृषि मॉडलिंग की दुनिया में भी अपनी पहचान बना चुकी थीं। साल 2014 में उन्होंने मिस कर्नाटक का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद वह कन्नड़ टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस कन्नड़ सीजन 5' में नजर आईं। शो में उनका सफर 12वें हफ्ते में खत्म हो गया था, लेकिन बाद में उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए दोबारा मौका मिला।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article