साउथ मूवीज

Salim Kumar का 56 साल की उम्र में हुआ निधन, PM Modi ने जताया दुख

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 7, 2026, 05:05 PM IST

Salim Kumar Death News: एक्टर सलीम कुमार (Salim Kumar) का 56 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर को अभी हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Image

सलीम कुमार का हुआ निधन (Image Source: IMDb)

Bha Bha Ba Fame Salim Kumar Death News: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए आज बहुत दुखद दिन है। मशहूर कॉमेडियन और एक्टर सलीम कुमार (Salim Kumar) अब इन दुनिया में नहीं रहे। सलीम कुमार का 56 साल की उम्र में निधन हो गया। सलीम कुमार की मौत की खबर सुनकर पूरा साउथ इंडस्ट्री सदमे में है। फैंस लेकर स्टार्स तक सलीम कुमार को याद करते हुए नजर आए। सलीम कुमार की निधन की खबर से हर कोई हैरान है। आपको बता दें कि सलीम कुमार को अभी हाल ही में तबीयत खराब होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Entertainment News Today: 'बंटवारा 1947' का प्रोमो इस खास दिन होगा रिलीज, अस्पताल में भर्ती हुए सलीम कुमार)

नहीं रहे सलीम कुमार

एक्टर सलीम कुमार अब इस दुनिया को अलविदा कह गए। सलीम कुमार का महज 56 साल की उम्र में निधन हो गया। सलीम कुमार के निधन की खबर सामने आते ही फिल्मी दुनिया में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। Manorama की रिपोर्ट के मुताबिक सलीम कुमार डॉक्टरों ने शनिवार रात 10:43 बजे सलीम कुमार को मृत घोषित कर दिया। सलीम कुमार निमोनिया से पीड़ित थे। तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं आ रहा था। आपको बता दें कि सलीम कुमार साउथ की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। सलीम कुमार का दुनिया से जाना उनके फैंस को हमेशा के लिए उदास कर गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Ramesh Subramaniam का 49 की उम्र में हुआ निधन, शोक में डूबी तमिल इंडस्ट्री)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

धन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'दिग्गज अभिनेता सलीम कुमार के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। अपने शानदार करियर के दौरान, उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और विभिन्न भूमिकाओं में यादगार प्रदर्शनों से एक अमिट छाप छोड़ी। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।'

कब होगा अंतिम संस्कार?

सलीम कुमार का अंतिम संस्कार आज यानी रविवार 7 जून को उनके गृह नगर परावुर (Paravur) में किया जाएगा। लोगों के अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को सुबह 9 बजे से परावुर टाउन हॉल में रखा जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केरल के मुख्यमंत्री और वीडी सतीशन भी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए परावुर पहुंच सकते हैं। एक्टर सलीम कुमार से जुड़ी आपकी क्या यादे हैं कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article