पंजाबी

होटल की बलकनी से Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट का मजा लेते नजर आए फैंस, सिंगर बोले-'बिना टिकट के ही...'

Diljit Dosanjh Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) का अहमदाबाद कॉन्सर्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है। दिलजीत का एक वीडियो भी अब सामने आया है, जिसमें वह होटल की बालकनी से उनका कॉन्सर्ट इंजॉय करते लोगों से टिकट के बारे में पूछते नजर आ रहे हैं।

Image

Diljit Dosanjh Concert

Diljit Dosanjh Concert: दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने कॉन्सर्ट की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अहमदाबाद में भी परफॉर्म किया है। तभी दिलजीत दोसांझ ने अपना शो बीच में ही रोक दिया है। पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ यह देखकर हैरान रह गए कि उनके कुछ फैंस कॉन्सर्ट के टिकट खरीदे बिना, होटल की बालकनी से उनके शो का आनंद ले रहे थे। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Trailer Fans Reaction: तबाही निकला अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का ट्रेलर, लोग बोले- 'बॉलीवुड वाले 7 जन्मों में भी नहीं बना सकते..'

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में दिलजीत स्टेज पर परफॉर्म करते दिख रहे थे, तभी उन्होंने होटल की बालकनी में फैन्स को देखा और गाना बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी टीम को म्यूजिक रोकने को कहा। उन लोगों की तरफ इशारा करते हुए दिलजीत दोसांझ ने कहा, 'ये जो होटल की बालकनी में बैठे हैं, आप का तो बड़ा ही अच्छा हो गया। ये होटल वाले गेम कर गए बिना टिकट, हां?'

दिलजीत दोसांझ ने फैंस को दिया ये बड़ा मैसेज

इसी के साथ ही दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का एक और वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की उनके कॉन्सर्ट को इंजॉय करती हुई रो रही है। इस लड़की को लेकर काफी मीम्स बन रहे हैं। जिसपर रिएक्ट करते हुए दिलजीत ने कहा कि यह गलत बात है किसी इंसान को उनकी भावनाओं की वजह से ट्रोल नहीं करना चाहिए। दिल्ली, जयपुर और अहमदाबाद अभी तक दिलजीत दोसांझ के तीनों ही कॉन्सर्ट सुपरहिट रहे हैं, जहां फैंस ने उनका खूब प्यार लुटाया है। यहां तक की काफी एक्स्ट्रा पैसा देकर भी उनके कॉन्सर्ट की टिकट खरीदी है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article