शहर

ग्वालियर में कोबरा ने सपेरे को डसा, जिंदा सांप को डिब्बे में लेकर खुद इलाज कराने पहुंच गया अस्पताल

सपेरा सांप पकड़ने गया था तभी उसे जहरीले कोबरा सांप ने डस लिया। लेकिन सपेरे ने हिम्मत नहीं हारी और जहरीला कोबरा सांप को पकड़कर तथा डिब्बे में बंद लेकर वह तत्काल अस्पताल आ पहुंचा।

Image

AI Image

बारिश के मौसम के बाद सांपों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्वालियर के शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण इलाकों में सर्पदंश के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ग्वालियर के हजार बिस्तर जयारोग चिकित्सालय में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सपेरा लहूलुहान हालत में जहरीला कोबरा सांप बंद डिब्बे में लेकर अस्पताल पहुंच गया।

सपेरा सतावली गांव में ग्रामीणों के बुलावे पर सांप पकड़ने गया था

पूछताछ में पता लगा कि सपेरा सतावली गांव में ग्रामीणों के बुलावे पर सांप पकड़ने गया था। तभी उसे जहरीले कोबरा सांप ने डस लिया। लेकिन सपेरे ने हिम्मत नहीं हारी और जहरीला कोबरा सांप को पकड़कर तथा डिब्बे में बंद लेकर वह तत्काल अस्पताल आ पहुंचा। जहां उसका डॉक्टर्स ने उपचार शुरू कर दिया गया है।

सांप के डसने के बावजूद सपेरा घबराया नहीं

खास बात ये है कि सांप के डसने के बावजूद सपेरा घबराया नहीं। उसने बताया है कि जहां सांप ने काटा था, वहां उसने चाकू से कट लगाकर खून निकाल दिया है। जिससे सांप के जहर का ज्यादा असर नहीं हुआ है। सपेरे का कहना है कि इससे पहले भी वह कई बार सांपों को पकड़ चुका है। घायल सपेरा ग्वालियर के मऊ जमाहर गांव का रहने वाला है और सितावलीपुर में बुलाए जाने पर सांप पकड़ने पहुंचा था।

ग्वालियर अंचल में दो सैकड़ा से अधिक सर्प दंश के मामले सामने आ चुके हैं

आपको बता दें कि विगत डेढ़ महीने की बात करें तो ग्वालियर अंचल में दो सैकड़ा से अधिक सर्प दंश के मामले सामने आ चुके हैं और करीब 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल घायल सपेरा ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका डॉक्टर द्वारा उपचार किया जा रहा है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!