क्रिकेट

CSK के कोच चुनने में जल्दबाजी नहीं, गायकवाड़ ने स्टीफन फ्लेमिंग के रिप्लेसमेंट पर दी प्रतिक्रिया

चेन्नई सुपर किंग्स का नया हेड कोच कौन होगा। स्टीफन फ्लेमिंग के जाने के बाद इस बात की चर्चा सबसे ज्यादा है। अब इस पर टीम के कप्तान गायकवाड़ ने प्रतिक्रिया दी है। 17 साल के साथ के बाद फ्लेमिंग का साथ सीएसके से अलग हो गया था।

Image

रुतुराज गायकवाड़ (साभार-IPL X)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टीम के नए हेड कोच को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि स्टीफन फ्लेमिंग के जाने के बाद फ्रेंचाइजी एक नए मुख्य कोच की तलाश में जरूर है, लेकिन इसको लेकर टीम किसी जल्दबाजी के मूड में नहीं हैं। उनके अनुसार आईपीएल के अगले सीजन में अब भी पर्याप्त समय बचा है। बीते जुलाई में सीएसके और फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था। फ्लेमिंग 2008 में एक खिलाड़ी के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े थे बाद में 2009 से वह बतौर हेड कोच जुड़ गए थे। 17 साल तक वह इस फ्रेंचाइजी से जुड़े रहे। इस दौरान उन्होंने कई सफलता हासिल की।

गायकवाड़ ने कहा 'हमारे पास एक हेड कोच होगा। मैनेजमेंट जाहिर तौर पर इस बारे में सोच रहा है। आईपीएल शुरू होने में अभी काफी समय है, इसलिए फैसला लेने में कोई जल्दबाजी नहीं है," उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले एक साल में उनका जीवन काफी बदला है। पूर्व सीएसके कप्तान एमएस धोनी के उत्तराधिकारी बनने की जिम्मेदारी ने उनसे उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

'बतौर कप्तान एमएस धोनी की सफलता को देखते हुए उनके बाद कप्तानी संभालना एक बड़ी जिम्मेदारी है। जब तक मुझे इसमें आनंद आता रहेगा, मैं इसे करने में खुश होगी। उन्होंने सीएसके के फैंस से धैर्य बनाए रखने और टीम के संघर्षों के दौरान उसका समर्थन जारी रखने का आग्रह किया।'

मैथ्यू हेडेन ने सुझाए दो नाम

मैथ्यू हेडेन ने रविचंद्रन अश्विन से बातचीत में सीएसके के नए कोच के बारे में दो नाम सुझाए हैं। हेडेन की मानें तो इस रोल के लिए भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक फिट होंगे। उन्होंने एक दूसरा नाम भी सुझाया, हेडेन के अनुसार टीम इंडिया का पूर्व हेड कोच और राजस्थान रॉयल्स के साथ काम कर चुके राहुल द्रविड़ भी इस रोल के लिए परफेक्ट साबित होंगे।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article