अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : महालाभ को तैयार रहें इन 5 राशियों के लोग, बुधवार को मिलेगा किस्मत का साथ

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 2 September 2026: आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है। आइए आज के राशिफल से जानते हैं।

Image

2 सितंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 2 September 2026: आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। महिलाओं के लिए आज का दिन विशेष है। संतान की उन्नति और लंबी उम्र के लिए कई जगहों पर भादो तिन छठी व्रत रखा जाता है। आज बुधवार है। चंद्रमा मेष, मंगल मिथुन, गुरु कर्क, सूर्य-बुध-केतु सिंह, शुक्र कन्या और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा मंगल की राशि में हैं, ऐसे में श्री गणेश जी की उपासना और मंगल से संबंधित वस्तुओं का दान शुभ रहेगा।

भाद्रपद माह में भगवान विष्णु की उपासना और श्रीकृष्ण नाम संकीर्तन का विशेष महत्व माना गया है। दिन की शुरुआत विष्णु सहस्रनाम के पाठ से करें और रात में हनुमान जी की पूजा करें। अन्न दान करें। गाय को घर की बनी रोटी और गुड़ खिलाएं। पक्षियों के लिए दाना-पानी रखें। दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे के बीच उड़द और तिल का दान करना भी शुभ रहेगा।

मेष राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा आपकी राशि में और गुरु चतुर्थ भाव में रहकर सफलता के योग बना रहे हैं। सिंह राशि में केतु मानसिक तनाव दे सकता है। बिजनेस में आज नई जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। छात्र करियर की राह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए लगातार प्रयास करेंगे। नई बिजनेस डील से फिलहाल बचना बेहतर रहेगा। नौकरी में प्रमोशन को लेकर थोड़ा दबाव रह सकता है। ऑफिस में क्रोध पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और ऑफिस में संयम बनाए रखें।

शुभ रंग: सफेद और लाल

शुभ अंक: 04 और 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

राशि स्वामी शुक्र पंचम भाव में और चंद्रमा द्वादश भाव में हैं। छात्रों को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। शनि और गुरु की स्थिति नौकरी में काम के दबाव को बढ़ा सकती है, लेकिन किसी उच्चाधिकारी का सहयोग भी मिल सकता है। अपने काम पर फोकस रखें और वाणी पर संयम बनाए रखें। परिवार से जुड़े किसी खास प्रोजेक्ट को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आंखों से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और मंदिर में उनकी तीन परिक्रमा करें।

शुभ रंग: हरा और नीला

शुभ अंक: 01 और 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

मंगल आपकी राशि में रहकर आत्मबल बढ़ाएंगे। तृतीय भाव में सूर्य और बुध नौकरी में बदलाव की दिशा बना सकते हैं। जमीन या मकान में निवेश का विचार है तो आज का दिन अनुकूल रह सकता है। चंद्रमा एकादश भाव में रहकर लाभ के संकेत दे रहे हैं। बिजनेस में फायदा होगा और कोई महत्वपूर्ण सरकारी काम पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लव लाइफ भी बेहतर रहेगी। फिल्म और मीडिया से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है।

आज का उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग: हरा और नीला

शुभ अंक: 03 और 07

भाग्य प्रतिशत: 55%

कर्क राशि का आज का राशिफल

छात्र करियर में कुछ नया करने की शुरुआत कर सकते हैं। शनि भाग्य भाव को मजबूत कर रहे हैं। कर्म भाव में चंद्रमा नौकरी और व्यवसाय के लिए शुभ संकेत दे रहे हैं। वर्तमान नौकरी में मनमाफिक सफलता नहीं मिल रही है तो नई दिशा पर विचार कर सकते हैं। बिजनेस डील भविष्य में बेहतर परिणाम दे सकती है। लव लाइफ में तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आज का उपाय: हनुमान जी के मंदिर जाएं और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

शुभ अंक: 01 और 03

भाग्य प्रतिशत: 70%

सिंह राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा नवम भाव में रहकर भाग्य का साथ देंगे। नौकरी और व्यवसाय को लेकर प्रसन्नता रहेगी। परिवार की उन्नति में बड़े भाई का सहयोग मिल सकता है। छात्रों को समय का सही उपयोग करते हुए पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। बिजनेस में नई डील सामने आ सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ यात्रा का प्लान बन सकता है।

आज का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें।

शुभ रंग: हरा और पीला

शुभ अंक: 03 और 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि का आज का राशिफल

शुक्र आपकी राशि में हैं और सूर्य-बुध द्वादश भाव में रहेंगे। अष्टम भाव में चंद्रमा और कर्क राशि के गुरु घर-परिवार के लिए शुभ संकेत दे रहे हैं। घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है। बिजनेस में अचानक रुका हुआ धन मिलने से मन प्रसन्न होगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कामकाज में सकारात्मक ऊर्जा का लाभ मिलेगा।

आज का उपाय: शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें। अन्न दान करते रहें।

शुभ रंग: पीला और सफेद

शुभ अंक: 01 और 02

भाग्य प्रतिशत: 60%

तुला राशि का आज का राशिफल

सप्तम भाव में चंद्रमा बिजनेस में लाभ दे सकते हैं। छात्र करियर डेवलपमेंट के लिए लगातार प्रयास करेंगे। शनि षष्ठम और गुरु दशम भाव में रहकर नौकरी और व्यवसाय में सफलता के संकेत दे रहे हैं। आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है। बीपी या शुगर से परेशान लोगों को खान-पान में विशेष नियंत्रण रखना चाहिए। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और क्रोध से बचें।

शुभ रंग: आसमानी और हरा

शुभ अंक: 02 और 04

भाग्य प्रतिशत: 60%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

राशि स्वामी मंगल अष्टम भाव में हैं, जबकि दशम भाव में सूर्य और बुध नौकरी में प्रमोशन के लिए अनुकूल संकेत दे रहे हैं। षष्ठम भाव में चंद्रमा और नवम भाव में गुरु शुभ परिणाम दे सकते हैं। नौकरी को लेकर चली आ रही पुरानी चिंता का समाधान जल्द हो सकता है। मेष राशि के मित्रों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय: हनुमान जी के मंदिर जाएं और तीन परिक्रमा करें। माता-पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

शुभ अंक: 03 और 09

भाग्य प्रतिशत: 75%

धनु राशि का आज का राशिफल

पंचम भाव में चंद्रमा छात्रों के लिए शुभ रहेंगे। शनि चतुर्थ और गुरु कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन को लेकर खुशी मिल सकती है। पढ़ाई पर और ध्यान दें। लव लाइफ को लेकर परेशानी रह सकती है। बिजनेस में तनाव की स्थिति बन सकती है। नौकरी में नए उत्तरदायित्व को लेकर उत्साह बना रहेगा।

आज का उपाय: घर में तुलसी को जल दें और तुलसी का पत्ता भगवान विष्णु को अर्पित करें।

शुभ रंग: नारंगी और लाल

शुभ अंक: 02 और 09

भाग्य प्रतिशत: 70%

मकर राशि का आज का राशिफल

शनि तृतीय भाव में शुभ हैं। सप्तम भाव में गुरु और चतुर्थ भाव में चंद्रमा बिजनेस में प्रगति देंगे। स्वास्थ्य के लिए दिन बेहतर रहेगा। व्यवसाय में पहले से सुधार आएगा। नौकरी में जल्द परिवर्तन या प्रमोशन की संभावना है। छात्र करियर को सही दिशा दे सकते हैं। हनुमान जी की उपासना लाभकारी रहेगी। जमीन या मकान खरीदने का विचार बन सकता है। परिवार में सुखद माहौल रहेगा।

आज का उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। उड़द और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

शुभ अंक: 08 और 06

भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि का आज का राशिफल

तृतीय भाव में चंद्रमा और द्वितीय भाव में शनि नौकरी में प्रमोशन के लिए शुभ संकेत दे रहे हैं। बिजनेस ग्रोथ के लिए प्रयास सफल होंगे। स्वास्थ्य को लेकर सामान्य स्थिति रहेगी। षष्ठम भाव में गुरु और द्वितीय भाव में राहु का प्रभाव कुछ मामलों में लाभ दे सकता है। नौकरी में नया प्रोजेक्ट शुरू करेंगे और बड़े काम को क्रमबद्ध तरीके से पूरा कर पाएंगे। प्रेम जीवन बेहतर हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को पालक और गुड़ खिलाएं।

शुभ अंक: 01 और 02

शुभ रंग: नीला और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 70%

मीन राशि का आज का राशिफल

पंचम भाव में गुरु और द्वितीय भाव में चंद्रमा नौकरी और बिजनेस के लिए शुभ संकेत दे रहे हैं। सप्तम भाव में शुक्र आर्थिक प्रगति कराएंगे। छात्र करियर को सही दिशा देंगे और पढ़ाई में शिक्षकों व मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा सुखद रहेगी। वाहन या जमीन खरीदने के योग बन सकते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्किन एलर्जी को लेकर सावधानी रखें।

आज का उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद और नारंगी

शुभ अंक: 01 और 02

भाग्य प्रतिशत: 70%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article