कुछ दिन फूंक-फूंककर कदम रखें इन 5 राशियों के लोग, बुध-शनि ने बना लिया है बेहद अशुभ षडाष्टक योग

Budh Shani Shadashtak Yog 2026: बुध और शनि एक दूसरे से 150 डिग्री पर आ गए हैं, इससे षडाष्टक योग का निर्माण हो गया है। यह योग कुछ राशि वालों की परेशानी का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

Authored by: Mohit TiwariUpdated Sep 1 2026, 23:20 IST
बन गया षडाष्टक योग01 / 06

बन गया षडाष्टक योग

Budh Shani Shadashtak Yog 2026: 1 सितंबर 2026 की शाम 5 बजकर 36 मिनट पर बुध और शनि के बीच 150 डिग्री का संबंध बना है। इस समय बुध सिंह राशि और शनि मीन राशि में मौजूद हैं। दोनों ग्रहों की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए परेशानी बढ़ाने वाली रहेगी। बुध बुद्धि, वाणी, व्यापार, कम्युनिकेशन और आर्थिक फैसलों का कारक है, जबकि शनि नौकरी, मेहनत, देरी, जिम्मेदारी और संघर्ष से जुड़ा ग्रह है। दोनों के बीच बने इस संबंध का असर उन राशियों पर ज्यादा रहेगा जिनकी कुंडली में बुध और शनि से जुड़े भाव सक्रिय हो रहे हैं। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों को सावधानी रखने की आवश्यकता है।

​मिथुन राशि​02 / 06

​मिथुन राशि​

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं और इस समय बुध सिंह राशि में तीसरे भाव में मौजूद हैं। शनि मीन राशि में दसवें भाव में बैठे हैं। दोनों ग्रहों का यह संबंध कम्युनिकेशन, करियर और निर्णय क्षमता को प्रभावित कर सकता है। ऑफिस में किसी ईमेल, डॉक्यूमेंट या बातचीत की छोटी गलती परेशानी पैदा कर सकती है। वरिष्ठ अधिकारी के साथ मतभेद होने की स्थिति बन सकती है। कारोबार में क्लाइंट या पार्टनर के साथ गलतफहमी से नुकसान हो सकता है। नौकरी बदलने या बिजनेस में बड़ा फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। बुधवार को गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और 'ॐ गं गणपतये नमः' का जाप करें।

​कन्या राशि​03 / 06

​कन्या राशि​

कन्या राशि के स्वामी भी बुध हैं। बुध सिंह राशि में 12वें भाव में और शनि मीन राशि में सातवें भाव में हैं। यह स्थिति खर्च, मानसिक तनाव, साझेदारी और निजी रिश्तों को प्रभावित कर सकती है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है और पैसा ऐसी जगह जा सकता है जिसकी पहले से योजना नहीं थी। बिजनेस पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। विदेश या यात्रा से जुड़े काम में देरी भी परेशानी बढ़ा सकती है। रिश्तों में भी गलतफहमी को बढ़ने न दें। बुधवार को हरी मूंग का दान करें और गणेश मंदिर में पूजा करें।

​धनु राशि​04 / 06

​धनु राशि​

धनु राशि के लिए बुध सातवें और दसवें भाव के स्वामी होकर नौवें भाव में हैं, जबकि शनि दूसरे और तीसरे भाव के स्वामी होकर चौथे भाव में स्थित हैं। इस योग का असर धन, परिवार, करियर और वैवाहिक जीवन पर पड़ सकता है। कारोबार में किसी डील को लेकर देरी हो सकती है। परिवार में पैसों को लेकर बहस की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी के साथ भी छोटी बात विवाद का रूप ले सकती है। प्रॉपर्टी या निवेश से जुड़ा कोई फैसला जल्दबाजी में न लें। बुधवार को भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं और गुरुवार को पीली दाल का दान करें।

​मीन राशि05 / 06

​मीन राशि

मीन राशि में शनि मौजूद हैं और बुध छठे भाव में स्थित हैं। बुध का शनि के साथ यह संबंध नौकरी, स्वास्थ्य, कर्ज और रोजमर्रा के काम में दबाव बढ़ा सकता है। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ेगा और किसी पुराने काम को पूरा करने में देरी हो सकती है। विरोधी आपकी किसी छोटी गलती का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। कारोबारियों को पेमेंट अटकने या लेन-देन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस समय कर्ज लेने और बिना जरूरत खर्च करने से बचें। शनिवार को शनि देव को सरसों के तेल का दीपक चढ़ाएं और बुधवार को हरी मूंग का दान करें।

​​<strong>डिसक्लेमर</strong>​06 / 06

​​डिसक्लेमर

यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!