संगीत सेरेमनी में इस गाने में परफॉर्म करेंगी आलिया भट्ट, पिता महेश भट्ट नहीं रोक पाएंगे आंसू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2022, 07:08 PM IST

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding Update: आलिया भट्ट अपनी शादी के हर एक फंक्शन को यादगार बनाने जा रही हैं। आलिया संगीत सेरेमनी में एक खास परफॉर्मेंस देने जा रही हैं। जानिए शादी से जुड़ी हर एक डिटेल...

संगीत सेरेमनी में इस गाने में परफॉर्म करेंगी आलिया भट्ट, पिता महेश भट्ट नहीं रोक पाएंगे आंसू

Alia Bhatt sangeet ceremony: आलिया भट्ट अपनी शादी को खास बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। आलिया अपने पेरेंट्स की बेहद लाडली बेटी है। ऐसे में अपना घर छोड़ पति के घर जाने यानी विदाई का लम्हा पूरे भट्ट परिवार के लिए बेहद इमोशनल होगा। इससे पहले  संगीत सेरेमनी में आलिया भट्ट खास परफॉर्मेंस देने वाली हैं, जिसे देखकर महेश भट्ट अपनी आंखों से आंसू नहीं रोक पाएंगे।   

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट संगीत सेरेमनी में अपनी ही फिल्म राजी के गाने दिलबरो में परफॉर्म करने जा रही हैं। ऐसे में इस गाने के बोल और बेटी को परफॉर्म करते देख महेश भट्ट और सोनी राजदान की आंखें यकीनन छलक उठेगी। वैसी भी चाहे आम आदमी हो या सेलेब बेटी को घर से विदा करने किसी भी परेंट्स के लिए सबसे मुश्किल घड़ी होती है। वहीं, साल 2018 में आई फिल्म राजी  का ये गाना काफी पॉपुलर हुआ था, जिसे विदाई के दौरान बजाया जाता है।  

Raazi song Dilbaro: The Harshdeep Kaur track gives words to the special  father-daughter bond | Entertainment News,The Indian Express

केवल 28 लोगों को मिला इनविटेशन
राहुल भट्ट ने बताया कि शादी में कुल 28 मेहमान ही आएंगे। ये मेहमान ज्यादातर घरवाले और खास दोस्त होंगे। बताया गया है कि शादी आरके स्टूडियो में होगी, जो कि मुंबई के चेंहूर में स्थित है। वहीं, रणबीर कपूर के घर के बाद अब आलिया भट्ट का घर भी दुल्हन की तरह सज गया है। आलिया भट्ट के घर का एक वीडियो सामने आया है। इसमें घर लाइट्स से जगमगा रहा है। ऐसे में ये तय हो गया है कि शादी का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 


ईला अरुण ने कंफर्म की आलिया-रणबीर की शादी  
ईला अरुण ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी कंफर्म की है। ईला अरुण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर आलिया की मम्मी सोनी राजदान को बधाई दी है। 

Untitled

ईला अरुण ने सोनी राजदान के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हमारी सोनी सासु मां बन रहीं हैं। बधाई महेश और डियर सोनी। आलिया और रणबीर कपूर को आशीर्वाद।' आपको बता दें कि सोनी राजदान और ईला अरुण ने फिल्म शीशे का घर, त्रिकाल और मंडी फिल्म में साथ काम किया है।

End of Article