Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Shaadi: रणबीर और आलिया बने हमसफर, देखें शादी की Inside फोटोज
Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding/Marriage, Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Shaadi: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी वास्तु अपार्टमेंट में हो चुकी हैं। 13 अप्रैल की शाम मेहंदी सेरेमनी हुई और आज सुबह हल्दी सेरेमनी हुई। शादी से पहले कुल देवता की पूजा भी हुई और सभी परिवार के सदस्य शादी की मुख्य रस्म के लिए तैयार हो चुके हैं। यहां जानिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी से जुड़ी हर अपडेट।
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Shaadi: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की रस्मों के बाद आखिरकार दोनों पति पत्नी बन चुके हैं। कपल ने आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर कर दी हैं। बुधवार 13 अप्रैल को रणबीर के घर वास्तु पर दुल्हन आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी रखी गई थी। वहीं नीतू कपूर ने भी अपने हाथों पर मेहंदी रचाई। अपनी मेहंदी पर नीतू ने अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर का नाम लिखा। बता दें कि दो साल पहले ऋषि कपूर का निधन हो गया था। शादी से पहले कुल देवता की पूजा भी हुई और सभी परिवार के सदस्य शादी की मुख्य रस्म में भी शामिल हुए।
सामने आईं आलिया और रणबीर की शादी की पहली तस्वीरें, दुल्हन ने बताया बालकनी में क्यों लिए फेरे
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के मेहंदी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, करण जौहर, अयान मुखर्जी, श्वेता नंदा पहुंचे। करण ट्रेडिशनल आउटफिट में पहुंचे तो वहीं करीना ने पेस्टल ब्लू कलर का लहंगा पहना।
इसके अलावा रणबीर की बुआ के बेटे अरमान जैन भी शादी में पहुंचे। वेन्यू के अंदर फोटो खींचने पर सख्त पाबंदी है। यहां जानिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी से जुड़ी हर अपडेट।
आलिया भट्ट के मंगलसूत्र का है यूनिक डिजाइन
तस्वीरों में नई दुल्हन ने अपना मंगलसूत्र, हीरे की विशाल अंगूठी और कलीरे फ्लॉन्ट किए हैं। आलिया के मंगलसूत्र की करें तो इसमें सोने की चेन के साथ एक खूबसूरत मोती है। वहीं उनकी अंगूठी में एक बड़े आकार का विशाल हीरा है।
करीना कपूर ने पहनी बेटे जेह के आउटफिट से मैच करती साड़ी
कटरीना कैफ ने किया आलिया की वेडिंग फोटोज पर कमेंट
आलिया भट्ट के वेडिंग फोटोज पोस्ट पर कटरीना कैफ ने बधाई की है। कटरीना ने आलिया और रणबीर को शादी की शुभकामनाएं भेजी हैं। कटरीना कैफ ने बधाई देते हुए लिखा- 'आप दोनों को शभकामनाएं... प्यार और खुशियां।' जैसा कि हम जानते हैं कटरीना कैफ, रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड रही हैं। हालांकि अब दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। वहीं कटरीना, आलिया की बहुत अच्छी दोस्त हैं।
आलिया-रणबीर ने कैंसल किया अपना वेडिंग रिस्पेशन
आलिया और रणबीर ने गुरुवार को शादी कर ली और सात जन्मों के बंधन में बंध गए हैं। खबर है कि दोनों शादी के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन नहीं देंगे। पहले खबर थी कि 16 अप्रैल को दोनों सितारे शानदार रिसेप्शन देने वाले हैं।
मैचिंग आउटफिट में आए नजर
दोनों ने अपनी शादी के लिए मैचिंग आउटफिट चुने हैं। आलिया भट्ट लाइट क्रीम कलर का लहंगा और हैवी ज्वैलरी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, तो वहीं रणबीर कपूर भी दूल्हा बनकर बेहद हैंडसम लग रहे हैं।
Alia Ranbir Wedding Live: सामने आई फैमिली फोटो
Ranbir Alia Wedding: बेटी आलिया के लिए मां सोनी राजदान का पोस्ट
Alia Ranbir Wedding: करण जौहर के साथ करीना ने शेयर की फोटो
Alia Bhatt Ranveer Kapoor Wedding: कैटरीना कैफ ने दी बधाई
आलिया भट्ट ने शेयर किया पोस्ट
Ranbir Alia Wedding: शादी के बाद मीडिया के सामने पहुंचे
चाचा रणधीर कपूर के साथ रणबीर कपूर
Ranbir Kapoor Wedding: राजसी अंदाज में दिखे रणबीर कपूर
आलिया भट्ट से अपनी शादी में रणबीर कपूर ने भी सिल्क फैब्रिक की शेरवानी पहनी थी, जिसमें एम्ब्रॉयडरी की गई थी। इस आउटफिट पर अनकट डायमंड कट वाले बटन थे। इसके अलावा सिल्क का ऑर्गेन्जा फैब्रिक का साफा और जरी वर्क वाली शॉल दी गई थी। मशहूर ब्रांड सब्यसाची की हेरिटेज जूलरी में ये डायमंड, एमरल्ड और कई तार वाला पर्ल नेकलेस भी शामिल है।
करिश्मा कपूर ने बधाई देते हुए शेयर की फोटो
Alia Bhatt ki Shadi: आलिया ने पहनी खास साड़ी
आलिया भट्ट ने अपनी शादी के लिए हाथ से डाई की हुई ऑर्गेन्जा फैब्रिक आइवरी शेड यानी ऑफ व्हाइट कलर साड़ी पहनी। इस पर तिल्ला वर्क भी था। इसके अलावा हाथ से बुने हुए दुपट्टे को सिर पर लिया था। जहां तक उनकी ब्राइडल जूलरी की बात है तो ये भी सब्यसाजी की हेरिटेज कलेक्शन से ली गई थी जिसमें अनकट डायमंड और हाथ से पिरोए गए पर्ल भी शामिल थे।
Ranbir Kapoor Wedding: पहली मुलाकात में ही दिल दे बैठी थीं आलिया
आलिया ने खुद बताया था कि साल 2005 में उन्होंने पहली बार रणबीर कपूर को देखा था और पहली बार में ही वह रणबीर को दिल दे बैठी थीं। दोनों की प्रेम कहानी निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली के सेट पर हुई थी। फिल्म ब्रह्मास्त्र में कपल ने एक साथ काम किया है।
Ranbir Alia Wedding: बालकनी में फेरे लेने की वजह?
अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने रणबीर और अपनी ओर से मैसेज में लिखा- अपने रिश्ते के 5 साल भरपूर जिए और आज परिवार और दोस्तों के सामने साथ जीने-मरने की कसमें भी खाईं। हमने अपने घर में शादी की है और घर की पसंदीदा जगह - बालकनी में सात फेरे लिए हैं। हम और खूबसूरत यादें बनाने को तैयार हैं - जिसमें प्यार, खुशी, चुप्पी, लड़ाई और वाइन - जैसा सब कुछ होगा। हमारे साथ इस सफर में जुड़ने का और इतना प्यार देने के लिए सभी का शुक्रिया।
Alia Ranbir Wedding: आलिया भट्ट को गोद में लेकर जाते रणबीर
Ranbir Kapoor Wedding: इस गाने पर किया डांस
रणबीर कपूर की शादी के कार्यक्रम के दौरान उनके जीजा भरत साहनी ने 'तेनु ले के मैं जवांगा' गाने पर जबरदस्त डांस किया है। इसी दौरान फिर अन्य सभी लड़कों ने भी उनके साथ उन्हें ज्वाइन किया। यह फौरन किया गया त्वरित परफॉरमेंस था।
Ralia ki Shadi: रणबीर आलिया की कई क्लिप वायरल
Ranbir Alia Wedding first photos: आलिया और रणबीर ने शेयर की पहली झलक
Ranbir Alia Wedding: नीतू कपूर की डांस रिहर्सल
Ralia Amul wedding wish: अमूल ने दिलचस्प अंदाज में दी बधाई
Alia Ranbir ki Shadi: फैंस को बांटी गई मिठाई
करीना कपूर खान की छोटे बेटे ज़ेह के साथ क्यूट फोटो
Alia Ranbir Wedding Photo: शादी के बाद फर्स्ट फोटो
Ranbir Alia Wedding: सामने आई शादी के बाद पहली झलक
Ralia Wedding: जान्हवी कपूर का वेडिंग लुक
Ralia wedding: रणबीर ने दुल्हन आलिया के लिए किया डांस
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से ऐसी जानकारी सामने आई है कि रणबीर कपूर ने शादी से पहले होने वाली संगीत सेरेमनी के दौरान अपनी होने वाली पत्नी और दुल्हन आलिया भट्ट के लिए डेडिकेट करते हुए एक डांस परफॉरमेंस दिया, जिसे लेकर फैंस के बीच भी सोशल मीडिया पर चर्चा है।
Ralia Wedding: फैंस के लिए भेजा गया खाना
Ralia Wedding: वरुण धवन का वायरल डांस
Ralia Wedding: करीना-करिश्मा के साथ करण जौहर का लुक
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Wedding: रणबीर-आलिया की शादी पर अपडेट
रणबीर आलिया की शादी में तैमूर की फोटोज वायरल
Ranbir Alia Wedding: शादी के बाद रणबीर-आलिया की पहली झलक
जैसा कि हमने आपको बताया कि रणबीर कपूर औऱ आलिया भट्ट की शादी हो चुकी है और मीडिया के साथ फैंस को अब उनकी शादी के बाद जोड़ी के रूप में पहली झलक का इंतजार है। रिपोर्ट्स के अनुसार कपल शाम 7 बजे पहली बार वेडिंग समारोह के बाद नजर आने वाला है।
Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding: शादी में पहुंचे कई मशहूर मेहमान
Ranbir Alia Wedding: मामा की शादी में पहुंचे तैमूर
Ranbir Alia Wedding: करीना कपूर खान का लुक
Ranbir Alia Wedding: रणबीर आलिया की हुई शादी
Ranbir Alia Shadi: रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर
Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Wedding: नव्या नवेली की एंट्री
Ranbir Alia Wedding: कपूर परिवार का डांस रिहर्सल
Ranbir Alia Wedding: नीतू कपूर और रिद्धिमा वेडिंग वेन्यू पर पहुंचे
Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding: रणबीर और आलिया की शादी
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट वेडिंग: नीतू कपूर, सोनी राजदान और मेहमान व्हाइट और गोल्ड थीम शादी समारोह के लिए स्टाइल अवतार में वेडिंग वेन्यू पर पहुंचे हैं। इसके अलावा मीडिया के भारी जमावड़े के बीच तमाम सेलेब्स कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी लगातार वायरल हो रही हैं।
Ranbir Alia Wedding: शादी में पहुंचे सैफ-करीना
Ralia Wedding: महेश भट्ट और पूजा भट्ट की तस्वीरें
Alia Ranbir wedding Live: आलिया-रणबीर की शादी में पहुंची सैफ-करीना
Alia Ranbir Wedding: कुछ देर बाद आलिया-रणबीर की शादी
अब से कुछ देर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की रस्म होगी। पहले 2 बजे शादी होने वाली थी लेकिन फिर 3.30 मिनट का समय तय किया गया। रणबीर के घर वास्तु अपार्टमेंट में शादी के चलते फोन के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई गई है।
शम्मी कपूर की वाइफ पहुंची
Alia Bhatt- Ranbir Kapoor wedding live: पहुंचने लगे मेहमान
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शामिल होने के लिए उनके करीबी पहुंचने लगे हैं। डायरेक्टर लव रंजन, श्वेता नंदा के पति राहुल नंदा और बेटी नव्या, पूजा भट्ट वास्तु अपार्टमेंट पहुंच गए हैं।
Alia Ranbir Wedding: शादी में पहुंचे सोनी राजदान और शाहीन भट्ट
Alia Ranbir Wedding Live: पंजाबी रीति रिवाज से 2 बजे होगी रणबीर-आलिया की शादी
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी अब से थोड़ी देर में होने जा रही है। खबर है कि आज 3:30 बजे दोनों शादी कर पति-पत्नी बन जाएंगे। दोनों पंजाबी रीति-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
Alia Ranbir Wedding live: फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ नजर आएंगे आलिया-रणबीर
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर जल्द ही पहली बार अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया, नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी रॉय भी नजर आएंगी।
Alia Ranbir wedding live: बेटी की शादी के लिए तैयार आलिया की मां
Alia- Ranbir Wedding Pics: शाम तक आएंगे दूल्हा-दुल्हन की फोटोज
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें जब से आना शुरू हुई हैं तभी से फैंस उन्हें दूल्हा और दुल्हन बने देखना चाहते हैं। आलिया और रणबीर अपनी शादी की सेरेमनी में बिजी हैं। दो बजे के बाद दोनों की शादी होगी। उम्मीद की जा रही है कि शाम तक दूल्हा-दुल्हन की फोटोज आ जाएंगी। शाम के सात बजे दोनों फोटोशूट कराएंगे।
Alia Ranbir Wedding: लाखों की साड़ी में रिद्धिमा
रिद्धिमा कपूर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में रिद्धिमा मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर साड़ी पहनकर तैयार हुई है। बताया जा रहा है कि इस साड़ी की कीमत 1 लाख 55 हजार रुपये है।
रिद्धिमा कपूर ने साझा की अपनी मेहंदी की तस्वीरें
Alia Ranbir wedding Live
Alia- Ranbir Wedding Live: सामने आया दीपिका पादुकोण का रिएक्शन
रणबीर- आलिया की शादी से पहले अभिनेता की पूर्व प्रेमिका अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने रणबेलिया की शादी पर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल दीपिका ने अयान मुखर्जी द्वारा शेयर किए गए आलिय-रणबीर के वीडियो पर रिएक्ट किया है। दीपिका ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर लाइक किया है।
Alia- Ranbir Wedding Live: कुछ देर में एक दूसरे के हो जाएंगे आलिया-रणबीर
आखिरकार वो दिन आ गया जब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूजे के होने जा रहे हैं। कई साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद आज यानि 14 अप्रैल को दोनों एक दूसरे को पति पत्नी के रूप में चुनने वाले हैं। जानकारी के अनुसार दोपहर 2 बजे के करीब उनकी शादी की रस्म पूरी होगी।
Alia Ranbir Wedding: भाई की शादी के लिए ऐसे सजीं रिद्धिमा कपूर
Alia- Ranbir Wedding Live: नीतू कपूर ने शेयर की ये फोटो
Alia Ranbir Wedding Live: नहीं निकलेगी रणबीर की बारात
बता दें कि रणबीर कपूर की बारात नहीं निकलेगी क्योंकि उन्होंने बारात के लिए लोकल पाली हिल ऑथोरिटीज से कोई परमिशन नहीं ली है। उन्होंने बिल्डिंग के आसपास सिक्योरिटी बढ़ाने की इजाजत मांगी थी। ऐसे में बारात निकलने की संभावना कम है।
Ranbir- Alia Wedding: पूरी हुई रणबीर और आलिया की हल्दी सेरेमनी
Alia Ranbir Wedding Live: नीतू कपूर ने हाथ पर लिखा ऋषि कपूर का नाम
Alia Ranbir Wedding Live: आज शादी, 16 को रिसेप्शन
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बीच रिसेप्शन को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। बांद्रा के पाली हिल स्थित 'वास्तु' अपार्टमेंट में ही होगा। रिसेप्शन 16 अप्रैल को होगा। पहले ताज महल पैलेस यानी Taj Colaba में रिसेप्शन होना था।
Alia - Ranbir Wedding Live: मिकी कॉन्ट्रैक्टर करेंगे आलिया-रणबीर का मेकअप
मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को शादी के लिए तैयार करेंगे। इतना ही नहीं आलिया के साथ साथ रणबीर का मेकअप और हेयरस्टाइल भी मिकी कॉन्ट्रैक्टर देखेंगे।
Alia- Ranbir wedding Live: सफेद गुलदाउदी के फूलों से सजा घर
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट(Alia Bhatt) के पाली हिल स्थित विवाह स्थल 'वास्तु अपार्टमेंट' को बेंगलुरु के सफेद गुलदाउदी के फूलों से सजाया गया है। वास्तु अपार्टमेंट से लेकर कृष्णा राज बंगले तक पेड़ों को लाइटों से सजा दिया गया है।
Alia- Ranbir wedding live: इस अंदाज में वास्तु पहुंची नीतू कपूर
रणबीर-आलिया के लिए आया गोल्ड प्लेटेड गुलदस्ता
करिश्मा कपूर ने साझा की कपल की मेहंदी सेरेमनी की पहली तस्वीर
बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के कंफर्म की थी डेट
दोनों आज यानी 14 अप्रैल 2022 को रणबीर कपूर के वास्तु हाउस में शादी करेंगे। इसकी जानकारी खुद रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी और मां नीतू कपूर ने कल मेहंदी सेरेमनी के बाद दी थी। इस स्टार कपल की शादी की तैयारियां जोरो शोरो पर है और हल्दी की रस्म के लिए दोनों परिवारों के लोग वास्तु हाउस पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक रणबीर के घर पर शादी से पहले की रस्में पूरी की जाएंगी जिसमें हल्दी के अलावा चूड़ा और कलीरे की रस्में शामिल हैं।
Alia- Ranbir Wedding: कृष्णा राज बंगले से निकलेगी बारात
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर और आलिया की बारात कृष्णा राज बंगले से शुरू होगी जो रणबीर और आलिया का नया घर है। परिवार के लोग नाचते गाते हुए वास्तु अपार्टमेंट तक आएंगे जहां आलिया और रणबीर एक दूजे को हमसफर चुनेंगे।
Alia-Ranbir Wedding Live: ज्यूलरी के पैसे नहीं लेंगे डिजाइनर्स
ज्यूलरी की बात करें तो इसकी कीमत करोड़ों में होगी। सूत्रों के अनुसार दोनों डिजाइनर आउटफिट्स के अलावा ज्यूलरी के लिए भी रणबीर और आलिया से पैसे नहीं लेंगे।
Alia-Ranbir Wedding Live : सब्यसाची और मनीष मल्होत्रा के परिधान
शादी में रणबीर और आलिया सब्यसाची और मनीष मल्होत्रा के आउटफिट में नजर आएंगे। ताजा अपडेट के मुताबिक इन आउटफिट्स के बदले दोनों डिजाइनर एक रुपए भी चार्ज नहीं करेंगे, हालांकि इनकी कीमत करोड़ों में है।
Alia-Ranbir Wedding Live: दोपहर 2 बजे होगी आलिया रणबीर की शादी
वास्तु अपार्टमेंट में रणबीर और आलिया की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। पहले पूजा होगी। इसके बाद चूड़ा और पगड़ी सेरेमनी होंगी। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे के आसपास रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का मुहूर्त है।
आलिया से शादी के बाद एक हफ्ते का ब्रेक लेंगे रणबीर
शादी के बाद दोनों अपनी-अपनी प्रोफेशनल लाइफ से थोड़ा ब्रेक लेने वाले हैं। शादी के बाद रणबीर कपूर मनाली में अपनी शूटिंग पर लौटने से पहले सिर्फ एक हफ्ते का ब्रेक लेंगे। मनाली में रणबीर मुराद खेतानी की फिल्म एनिमल की शूटिंग करेंगे।
Riddhima Kapoor Sahni ने शेयर की मेहंदी की वीडियो
शादी के लिए पहुंचने लगे सदस्य
शादी में सिर्फ 28 मेहमानों को बुलाया
आलिया भट्ट के भाई राहुल भट्ट ने बातचीत में शादी से जुड़ी खास डिटेल भी शेयर की है। उन्होंने बताया कि सिर्फ 28 मेहमान ही शादी अटेंड करेंगे और वो सभी परिवार के सदस्य हैं।
आज होगी आलिया भट्ट- रणबीर कपूर की शादी
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर रोजाना नई जानकारी सामने आ रही हैं। हाल ही में राहुल भट्ट ने कहा था कि दोनों की शादी पोस्टपोन हो गई है लेकिन अब आलिया के अंकल रॉबिन भट्ट ने कहा कि शादी प्लान के मुताबिक होगी। आलिया के अंकल रॉबिन भट्ट ने कहा कि दोनों 14 अप्रैल को शादी कर रहे हैं।
करिश्मा कपूर ने साझा की रणबीर-आलिया की मेहंदी की पहली तस्वीर
15 दिन बाहर नहीं निकलेगी नई दुल्हन आलिया
रिपोर्ट के अनुसार, शादी के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 15 दिन का ब्रेक लेंगे। क्योंकि शादी के बाद आलिया को एक दुल्हन के रूप में चौका चारण से लेकर तमाम पंजाबी रस्मों को पूरा करना है। आइए जानते हैं एक कपूर परिवार की बहु के रूप में आलिया को कौन सी रस्मों को निभाना होगा। पंजाबी परंपरा के अनुसार दूल्हा और दुल्हन चार दिनों तक एक कमरे में रहते हैं, रोजाना उन्हें सुबह उठकर एक विशेष पूजा करनी होती है। तथा चौथे दिन सत्यनारायण भगवान की कथा में बैठना होता है। इसके बाद दूल्हा दुल्हन की मांग में लाल रंग का सिंदूर लगाकर सात जन्मों तक साथ रहने का वादा करता है।
मेहंदी में पहुंचे थे ये मेहमान
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मेहंदी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, करण जौहर, अयान मुखर्जी, श्वेता नंदा भी पहुंचे थे। करण ट्रेडिशनल आउटफिट में पहुंचे हैं। वहीं, करीना ने पेस्टल ब्लू कलर का लहंगा पहना हुआ है। इसके अलावा रणबीर की बुआ के बेटे अरमान जैन भी शादी में पहुंचे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आज मेहंदी की रस्म होगी। इससे पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। वहीं, वेन्यू के अंदर फोटो खींचने पर सख्त पाबंदी है।
आलिया को लगी रणबीर के नाम की मेहंदी
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के फंक्शंस शुरू हो गए हैं। आज रणबीर के घर वास्तु पर मेहंदी की रस्में पूरी की गई हैं। आलिया भट्ट को रणबीर के नाम की मेहंदी लग चुकी है। इससे पहले कपूर हाउस में गणेश पूजा की गई थी।
कुल देवता की होगी पूजा
14 अप्रैल को चेंबूर स्थित कृष्णा राज बंगले यानी RK बंगलो में गुरुवार को कुल देवता वाली पूजा होगी। घर के सभी बड़े बुजुर्ग की सलाह से रिवाजों को पूरा किया जा रहा है।
इस वजह से कंफर्म की डेट
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर के कहने पर ही नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर ने वेडिंग डेट का खुलासा मीडिया के आगे किया था। नीतू कपूर के कंफर्मेशन के बाद सभी अटकलों को विराम लग गया।
करिश्मा कपूर ने दिखाई मेहंदी
मेहंदी सेरेमनी के बाद करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट की है। करिश्मा कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मेहंदी की फोटोज शेयर की है। इसमें उन्होंने फ्लोरल डिजाइन वाली मेहंदी लगाई है। करिश्मा कपूर ने लिखा, 'आई लव मेहंदी।'
कल सुबह निभाई जाएंगी ये रस्में
14 अप्रैल को शादी से पहले हल्दी और चूड़ा सेरेमनी होगी। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर और आलिया दोपहर दो बजे तक सात फेरे ले सकते हैं।
सोशल मीडिया ज्वाइन करेंगे रणबीर कपूर
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर शादी के बाद सोशल मीडिया ज्वाइन कर सकते हैं। शादी के बाद सोशल मीडिया पर रणबीर अपने फैंस को एक खास मैसेज देंगे। आलिया भट्ट ने रणबीर को इस चीज के लिए मना भी लिया है।
रणबीर कपूर के घर से निकली सोनी राजदान
पति ऋषि कपूर को याद कर भावुक हो गईं नीतू कपूर
ऋषि कपूर को याद कर नीतू कपूर भावुक हो गई हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक नीतू कपूर ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरों को आलिया भट्ट को दिखाया। इस दौरान नीतू कपूर की आंखों में आंसू आ गए।
कुछ इस तरह निकलेगी रणबीर कपूर की बारात
आलिया भट्ट, कपूर परिवार की दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं। बुधवार को रणबीर आलिया के प्री वेडिंग फंक्शन्स हुए, जहां कपल की मेहंदी और हल्दी सेरेमनी हुई। रिपोर्ट के मुताबिक कृष्णा राज बंग्लो से वास्तु हाउस के बीच तक का रास्ता खूब सजा दिया गया है। कृष्णा राज बंग्लो से वास्तु हाउस के बीच ही बारात निकाली जाएगी, यानी ऐसी उम्मीद है कि कई फैन्स भी रणबीर को दूल्हा बना हुए लाइव देख पाएंगे।
फैन ने भेजा सोने के फूलों का गुलदस्ता
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की रस्मों के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति शादी के वेन्यू के बाहर फूलों का गुलदस्ता पकड़े खड़ा हुआ है। शख्स का नाम रोनकभाई बताया जा रहा है, जो गुजरात के सूरत का रहने वाला है। खास बात ये है कि गुलदस्ते में लगे फूल सोने के बने हुए हैं। ये सभी फूल 100 फीसदी असली सोने के बने हुए हैं। गौरतलब है कि रणबीर और आलिया बी टाउन के सबसे पॉपुलर और चर्चित कपल हैं। ऐसे में दोनों को फैंस देश के हर एक कोने से गिफ्ट भेज रहे हैं।
रणबीर देंगे आलिया को बेहद कीमती 8 डायमंड
लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर अपनी लेडीलव को बेहद कीमती वेडिंग गिफ्ट देने वाले हैं। एक करीबी सूत्र ने बताया कि शादी वाले दिन रणबीर, आलिया को कस्टम मेड वेडिंग बैंड देने वाले हैं, जिस पर 8 डायमंड लगे हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि इस बैंड को लंदन के क्लीफ एंड आर्पेल्स नाम के एक इंटरनेशनल ब्रांड से बनवाया गया है। बता दें इस बैंड के लिए रणबीर ने खुद डायमंड पसंद किया है। इस ब्रांड की खासियत यह है कि ये डायमंड को डट लुक देते हुए काफी खूबसूरती से कट करता है।
अमिताभ बच्चन ने दिया आलिया और रणबीर को खास तोहफा!
रोशनी से जगमगाया आलिया भट्ट का घर, ऐसे हुई सजावट
नीतू कपूर और रिद्धिमा ने किया रणबीर-आलिया की शादी का ऐलान
अभी तक नीतू कपूर, रणबीर- आलिया की शादी के लिए इनकार करती दिख रही थीं और कुछ न कुछ बहाने से ऐसे किसी भी सवाल को टाल रही थीं। लेकिन अब नीतू ने रणबीर- आलिया की शादी की तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। क्योंकि नीतू कपूर के साथ उनकी बेटी रिद्धिमा ने चुप्पी तोड़ते हुए कह दिया है कि शादी कल यानि 14 अप्रैल को है। रिद्धिमा कपूर साहनी ने पहले आलिया की तारीफ कहते हुए कि वो बेस्ट है। फिर आगे रिद्धिमा ने कह दिया कि शादी 14 अप्रैल को घर पर यानी वास्तु में हैं। वहीं नीतू भी इस दौरान रिद्धिमा कपूर की बातें में हां मिलाती नजर आईं।
रणबीर कपूर की बहन ने बताया कल है शादी
नीतू कपूर ने लगवाई बेटे की शादी में शानदार मेहंदी डिजाइन
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के बाद सामने आईं नीतू कपूर। बेटी रिद्धिमा के साथ बाहर निकलते वक्त नीतू कपूर ने दिखाई मेहंदी की डिजाइन।
![]()












