Ranbir Kapoor-Alia Bhatt wedding Live Updates: आलिया को लगी रणबीर के नाम की मेहंदी, बहन पूजा भट्ट ने ऐसे किया कंफर्म
Ranbir Kapoor-Alia Bhatt wedding Live Updates: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी अब कंफर्म हो चुकी है। दोनों के घर सजावट हो रही है तो मेहमान भी एक एक करके पहुंचना शुरू हो रहे हैं। खबर आ रही कि आज आलिया भट्ट को मेहंदी लगाने की रस्म पूरी हो रही है। इसके बाद शाम को संगीत का फंक्शन होगा जिसमें कई सितारों के पहुंचने की खबर है।
Ranbir Kapoor-Alia Bhatt wedding date Live Updates: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के फंक्शंस शुरू हो गए हैं। आज रणबीर के घर वास्तु पर मेहंदी की रस्में पूरी की गई हैं। आलिया भट्ट को रणबीर के नाम की मेहंदी लग चुकी है। इससे पहले कपूर हाउस में गणेश पूजा की गई थी। अब बताया जा रहा है कि आज रात संगीत का प्रोग्राम होगा। कपूर परिवार के सदस्य और आलिया व रणबीर के करीबी वास्तु में जुटना शुरू हो गए हैं। इसी बीच आलिया के पापा महेश और बहन पूजा अपने घर के निकले। पूजा ने कैमरों को अपनी हाथ में लगी मेहंदी भी दिखाई। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आलिया की भी मेहंदी रस्म पूरी हो चुकी है। नीतू कपूर भी सुबह ही बेटी रिद्दिमा और दामाद के साथ रणबीर के घर पहुंच चुकी थीं। यहां जानिए रणबीर कपूर और आलिया की शादी से जुड़ी हर अपडेट-
Also Read: फिल्मों से दूर होकर भी करोड़ों कमाती हैं आलिया की ननद
Also Read: आज पहले फंक्शंस पर देखें कपूर परिवार से कौन कौन पहुंचा, चर्चा में करीना कपूर का लहंगा लुक
15 दिन बाहर नहीं निकलेगी नई दुल्हन आलिया
रिपोर्ट के अनुसार, शादी के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 15 दिन का ब्रेक लेंगे। क्योंकि शादी के बाद आलिया को एक दुल्हन के रूप में चौका चारण से लेकर तमाम पंजाबी रस्मों को पूरा करना है। आइए जानते हैं एक कपूर परिवार की बहु के रूप में आलिया को कौन सी रस्मों को निभाना होगा। पंजाबी परंपरा के अनुसार दूल्हा और दुल्हन चार दिनों तक एक कमरे में रहते हैं, रोजाना उन्हें सुबह उठकर एक विशेष पूजा करनी होती है। तथा चौथे दिन सत्यनारायण भगवान की कथा में बैठना होता है। इसके बाद दूल्हा दुल्हन की मांग में लाल रंग का सिंदूर लगाकर सात जन्मों तक साथ रहने का वादा करता है।
शादी में पहुंचे अब तक ये मेहमान
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में फिल्हाल करीना कपूर, करिश्मा कपूर, करण जौहर, अयान मुखर्जी, श्वेता नंदा भी पहुंचे हैं। करण ट्रेडिशनल आउटफिट में पहुंचे हैं। वहीं, करीना ने पेस्टल ब्लू कलर का लहंगा पहना हुआ है। इसके अलावा रणबीर की बुआ के बेटे अरमान जैन भी शादी में पहुंचे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आज मेहंदी की रस्म होगी। इससे पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। वहीं, वेन्यू के अंदर फोटो खींचने पर सख्त पाबंदी है।
रिलीज हुआ आलिया-रणबीर का केसरिया
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के फैन ने की दीवानगी की हद पार
इस वजह से डिजाइनर नहीं लेंगे रणबीर-आलिया से एक भी रुपए
शादी में रणबीर और आलिया सब्यसाची और मनीष मल्होत्रा के आउटफिट में नजर आएंगे। ताजा अपडेट के मुताबिक इन आउटफिट्स के बदले दोनों डिजाइनर एक रुपए भी चार्ज नहीं करेंगे। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर के आउटफिट के लिए मनीष मल्होत्रा और सब्यसाची कोई पैसे चार्ज नहीं करेंगे। दरअसल दोनों का मानना है कि यदि इस हाईप्रोफाइल शादी में उनके द्वारा डिजाइन किए आउटफिट्स पहने गए तो उन्हें काफी पब्लिसिटी मिलेगी। इसके अलावा उनके बिजनेस के भविष्य के लिए भी ये काफी अच्छा होगा।
क्या हो चुकी रणबीर-आलिया की शादी?
सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की कुछ तस्वीरें आग की तरह फैल रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद हम भी इस सोच में पड़ गए हैं कि क्या रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पहले ही शादी कर ली है। हाल ही में सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें सामने आईं जिनमें यह दोनों पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें इन तस्वीरों में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने फूलों का हार पहना हुआ है जिसे देखकर ऐसा लगता है मानो कि यह कपल शादी कर चुका है।

आलिया को लगी मेहंदी
रणबीर और आलिया की शादी पर ख्रबरें आ रही हैं। इसी बीच रिपोर्ट आई है कि आलिया के हाथ में रणबीर के नाम की मेहंदी लग चुकी है। वास्तु से बाहर निकलते हुए पूजा भट्ट ने हाथ दिखाए तो उनके हाथ में मेहंदी लगी थी। इसी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि आज मेहंदी सेरेमनी पूरी हो गई है।
करण जौहर भी पहुंचे
लहंगे में करीना का खूबसूरत लुक
भाई रणबीर कपूर की आलिया संग शादी के शुरुआती फंक्शन अटेंड करने बहन करीना भी पहुंचीं। पेस्टल ब्लू लहंगे में उनका लुक बहुत अच्छा लग रहा है।
वायरल हुई शादी की फोटो
साथ आईं करीना और करिश्मा
करिश्मा का ट्रेडिशनल आउटफिट
जुटने लगे कपूर परिवार के लोग
रणबीर और आलिया की शादी के फंक्शंस शुरू हो रहे हैं। आज मेहंदी की रस्म बताई जा रही है जिसके लिए कपूर खानदान के सदस्य रणबीर कपूर के घर जुटने लगे हैं। रणबीर के घर उनके कजंस करीना, करिश्मा, अरमान जैन पहुंचे। वहीं भाभी श्वेता नंदा और करीबी दोस्त अयान मुखर्जी भी आए।
15 दिन रहेंगे घर पर
बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर और आलिया शादी के बाद 15 दिन तक घर पर ही रहेंगे। इसकी वजह शादी के बाद होने वाली रस्मों से जुड़ी है जिनको लेकर नीतू कपूर अपने बेटे बहू को बिल्कुल ढील नहीं देने वाली हैं।
देखें आलिया के घर की झलक
आलिया भट्ट का घर भी सजा
रणबीर कपूर से शादी से पहले आलिया भट्ट के घर पर भी खूब सजावट की गई है। दोनों की टीम इस वेडिंंग को अच्छे से पूरी होने के लिए भरपूर कोशिश कर रही है।
क्यूट कपल, खूबसूरत केमिस्ट्री
रीमा जैन भी पहुंची
नीतू कपूर की खुशी
वेन्यू पर बेटी संग पहुंची नीतू कपूर
सोश्ल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्दिमा के साथ कार में बैठकर वेन्यू पर पहुंची हैं। उनके माथे पर लगा तिलक बता रहा है कि वह किसी पूजा में शामिल होकर आई हैं। यानी मतलब साफ है कि रणबीर और आलिया की शादी के फंक्शंस शुरू हो चुके हैं।
मां नीतू कपूर ने याद किया अपनी सगाई का दिन
कल होगी आलिया भट्ट- रणबीर कपूर की शादी
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर रोजाना नई जानकारी सामने आ रही हैं। हाल ही में राहुल भट्ट ने कहा था कि दोनों की शादी पोस्टपोन हो गई है लेकिन अब आलिया के अंकल रॉबिन भट्ट ने कहा कि शादी प्लान के मुताबिक होगी। आलिया के अंकल रॉबिन भट्ट ने कहा कि दोनों 14 अप्रैल को शादी कर रहे हैं।
करण जौहर ने दी बधाई
फिल्म ब्रह्मास्त्र की टीम ने शादी की खबरों पर लगाई मुहर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक ऐसा वीडियो साझा किया है जो इस कपल की शादी की ओर इशारा कर रहा है। ब्रह्मास्त्र फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें यह लव बर्ड्स नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं।
शादी में सिर्फ 28 मेहमानों को बुलाया
आलिया भट्ट के भाई राहुल भट्ट ने बातचीत में शादी से जुड़ी खास डिटेल भी शेयर की है। उन्होंने बताया कि सिर्फ 28 मेहमान ही शादी अटेंड करेंगे और वो सभी परिवार के सदस्य हैं।
आलिया से शादी के बाद एक हफ्ते का ब्रेक लेंगे रणबीर
शादी के बाद दोनों अपनी-अपनी प्रोफेशनल लाइफ से थोड़ा ब्रेक लेने वाले हैं। शादी के बाद रणबीर कपूर मनाली में अपनी शूटिंग पर लौटने से पहले सिर्फ एक हफ्ते का ब्रेक लेंगे। मनाली में रणबीर मुराद खेतानी की फिल्म एनिमल की शूटिंग करेंगे।
आलिया भट्ट संगीत सेरेमनी में इस गाने पर देंगी परफॉर्मेंस
आलिया अपनी संगीत सेरेमनी में धमाकेदार परफॉर्मेंस देने वाली है। बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट्स की मानें तो वे अपनी फिल्म राजी के गाने दिलबरो पर परफॉर्म करेंगी। कहा जा रहा है कि ये गाना उनके दिल के काफी करीब है।
करोड़ों में हैं रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के कपड़े-गहनों की कीमत
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तैयारियां अंतिम पड़ाव पर है। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर सहानी इस ग्रैंड वेडिंग की पहली मेहमान हैं। वहीं, इस शादी में रणबीर और आलिया सब्यसाची और मनीष मल्होत्रा के आउटफिट में नजर आएंगे। ताजा अपडेट के मुताबिक इन आउटफिट्स के बदले दोनों डिजाइनर एक रुपए भी चार्ज नहीं करेंगे, हालांकि इनकी कीमत करोड़ों में है।
शादी की रस्में शुरू होने से पहले ऋषि कपूर को याद करेंगे रणबीर-आलिया
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपने सबसे बड़े दिन से पहले दिवंगत पिता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को खास तरीके से याद करेंगे। कपूर और भट्ट परिवार ऋषि कपूर की आत्मा की शांति के लिए एक पूजा का आयोजन करने वाले हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक शादी से पहले भट्ट और कपूर फैमिली आरके हाउस चेंबूर में ऋषि कपूर की याद में एक खास पूजा रखने वाली हैं। सूत्रों के मुताबिक कपूर परिवार ऋषि कपूर की आत्मा की शांति के लिए ये पूजा रखेगा। पंडितजी सबसे पहले दिवंगत एक्टर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे, इसके बाद ही शादी की सारी रस्में शुरू होगी।
राखी सावंत ने की रणबीर के जूते चुराने की तैयारी
इंडियन वेडिंग में जूता चुराई एक अहम रस्म मानी जाती है। आलिया और रणबीर की शादी में ये रस्म राखी सावंत पूरी करेंगी। जूतों के बदले उन्होंने मोटी रकम डिमांड करने की बात कही है।
अयान मुखर्जी पहुंचे रणबीर के घर
इस गाने में परफॉर्म करेंगी आलिया भट्ट
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट संगीत सेरेमनी में अपनी ही फिल्म राजी के गाने दिलबरो में परफॉर्म करने जा रही हैं। ऐसे में इस गाने के बोल और बेटी को परफॉर्म करते देख महेश भट्ट और सोनी राजदान की आंखें यकीनन छलक उठेगी।
एक ही स्टूडियो पर नीत कपूर-महेश भट्ट ने की शूटिंग
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी से पहले होने वाली समधी-समधन महेश भट्ट और नीतू कपूर ने एक ही स्टूडियो पर शूटिंग की। रिलायंस स्टूडियोज में नीतू कपूर ने जहां डांस दीवाने जूनियर की शूटिंग की। वहीं, महेश भट्ट द कपिल शर्मा शो की शूटिंग करने के लिए पहुंचे थे।
ईला अरुण ने कंफर्म की आलिया-रणबीर की शादी
ईला अरुण ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी कंफर्म की है। ईला अरुण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर आलिया की मम्मी सोनी राजदान को बधाई दी है। ईला अरुण ने सोनी राजदान के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हमारी सोनी सासु मां बन रहीं हैं। बधाई महेश और डियर सोनी। आलिया और रणबीर कपूर को आशीर्वाद।' आपको बता दें कि सोनी राजदान और ईला अरुण ने फिल्म शीशे का घर, त्रिकाल और मंडी फिल्म में साथ काम किया है।
मुकेश भट्ट को नहीं मिला इनविटेशन
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट के चाचा मुकेश भट्ट को अभी तक शादी का इनविटेशन नहीं मिला है। रणबीर आलिया की शादी में केवल 28 रिश्तेदारों को इनवाइट किया गया है। इसमें लड़केवालों के रिश्तेदार ज्यादा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक महेश और मुकेश के रिश्ते पिछले काफी वक्त से खराब चल रहे हैं।
दुल्हन की तरह सजा आलिया भट्ट का घर
राहुल भट्ट ने कहा- फोन स्विच ऑफ करने के हैं आदेश
आलिया भट्ट के भाई राहुल भट्ट ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा कि उन्हें अपना फोन स्विच ऑफ करने के लिए कहा है। हालांकि, वह ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि वह एक जिम इंस्ट्रक्टर हैं और उन्हें अपने क्लाइंट से संपर्क में रहने होता है।
ज्वेलिरी के लिए भी नहीं लेंगे पैसे
ज्वेलिरी की बात करें तो इसकी कीमत करोड़ों में होगी। सूत्रों के अनुसार दोनों डिजाइनर आउटफिट्स के अलावा ज्वेलिरी के लिए भी रणबीर और आलिया से पैसे नहीं लेंगे।
डिजाइनर नहीं लेंगे पैसे
आलिया भट्ट और रणबीर के आउटफिट के लिए मनीष मल्होत्रा और सब्यसाची कोई पैसे चार्ज नहीं करेंगे। इंडस्ट्री से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि दोनों परिवार भी मनीष मल्होत्रा और सब्यसाची के आउटफिट में नजर आएंगे। दोनों डिजाइनर आउटफिट्स के अलावा ज्वेलिरी के लिए भी पैसे नहीं लेंगे।
नहीं होगा संगीत फंक्शन
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया है कि रणबीर और आलिया का संगीत फंक्शन नहीं होगा। संगीत के बजाए मेहंदी फंक्शन में ही ये कपल एक डांस परफॉर्मेंस देने जा रहा है।
दिलचस्प होगी जूता छिपाई की रस्म
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्टी की शादी में जूता छिपाई रस्म बेहद दिलचस्प होने वाली है। इसमें आलिया भट्ट की बहनें और दोस्त रणबीर के जूतें छिपाएंगी। जूता छिपाई के लिए एक लाख रुपए का बजट अलग से रखा हुआ है।
भाई की शादी अटेंड करने पहुंची रिद्धिमा सहानी
रॉकी रानी के सेट से वायरल हुई आलिया भट्ट की फोटोज
राखी सावंत ने कहा- 'मैं छिपाऊंगी जूते'
रणबीर-आलिया की शादी प्लान कर रहे थे ऋषि कपूर
बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई ने बताया कि ऋषि कपूर रणबीर कपूर की शादी की प्लानिंग कर रहे थे। डायरेक्टर कहते हैं, 'मुझे आज भी याद है कि जनवरी 2020 में मैं ऋषि कपूरजी से मिलने उनके घर गया था। वह दिसंबर 2020 में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के लिए काफी बड़े पैमाने पर प्लानिंग कर रहे थे।'
ऋषि कपूर के लिए होगी खास पूजा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी से पहले भट्ट और कपूर फैमिली आरके हाउस चेंबूर में ऋषि कपूर की याद में एक खास पूजा रखने वाली हैं। कपूर परिवार ऋषि कपूर के दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ये पूजा रखेगा। ऋषि कपूर की 30 अप्रैल 2022 को दूसरी डेथ एनिवर्सरी है।
सब्यासाची का लहंगा पहनकर दुल्हन बनेंगी आलिया भट्ट
आलिया वेडिंग फंक्शन के लिए मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए आउटफिट भी पहनेंगी। अपने इस खास दिन के लिए आलिया ने एक गुलाबी कलर का सब्यासाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किया लहंगा चुना है, जिसके साथ वो मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया एक कस्टमाइज दुपट्टा पहनेंगी। साथ ही शादी पेस्टल थीम पर होगी, ऐसा भी रिपोर्ट में दावा किया गया है।
शूटिंग में बिजी हैं रणबीर-आलिया
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) संग शादी की अटकलों के बीच आलिया भट्ट (Alia Bhatt) करण जौहर (Karan Johar) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) की शूटिंग कर रही हैं। कहा जा रहा है कि दोनों सितारे शादी से दो दिन पहले तक शूट करेंगे।
जानें कहां मनाएंगे हनीमून
शादी के बाद हनीमून मनाने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कहां जाने वाले हैं इसका पता अभी नहीं चला है। लेकिन कहा जा रहा है कि करण जौहर की अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के एक गाने की शूटिंग के लिए रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्विजरलैंड जाएंगे। हो सकता है कि यहां रणबीर कपूर आलिया भट्ट को जाॅइन कर लें। कहा जा रहा है कि यह इस कपल का हनीमून डेस्टिनेशन तो नहीं होगा लेकिन इन दोनों को एक साथ समय बिताने का अच्छा मौका जरूर मिल जाएगा।
पंजाबी रीति-रिवाज से होगी शादी
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी कराने के लिए भट्ट और कपूर परिवार बहुत एक्साइटेड है। इसीलिए शादी की तैयारियां भी जोरों-शोरों से चल रही हैं। खबरों के अनुसार, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पंजाबी रिती-रिवाज से शादी करने वाले हैं।
इस वजह से बदली डेट और वेन्यू
राहुल ने अखबार से कहा कि मीडिया के ड्रोन कैमरे वास्तु अपार्टमेंट के आस-पास चलने लगे थे। आम लोगों को इससे परेशानी हो रही थी। यही वजह है कि अब शादी वहां नहीं हो रही है। मगर शादी 20 अप्रैल से पहले मुमकिन है। बता दें कि रणबीर-आलिया ने वेडिंग टीम से नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट (NDA) पर साइन करवाया है। कोई भी बिना अनुमति फोटो या वीडियो शेयर नहीं करेगा।
क्या बदल गई आलिया-रणबीर की शादी की डेट और वेन्यू
आलिया के भाई राहुल भट्ट ने दैनिक भास्कर को बताया कि इस शादी की डेट और वेडिंग वेन्यू में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि वेन्यू न तो पाली हिल में 'वास्तु अपार्टमेंट' है और न ही चेंबूर का 'RK हाउस'। राहुल के अनुसार 20 अप्रैल से पहले मुंबई के फाइव स्टार होटल में पंजाबी रीति-रिवाज से दोनों की शादी होगी।
सज चुका है घर और स्टूडियो
शादी के बाद होगा ग्रैंड रिसेप्शन
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बाद होटल ताज पैलेस में ग्रैंड रिसेप्शन रखने वाले हैं। इसमें दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को भी इनवाइट किया जाएगा। रणबीर कपूर के अपनी एक्स दीपिका पादुकोण से अच्छे रिश्ते हैं। हालांकि, कैटरीना कैफ से ब्रेकअप के बाद दोनों के रिश्ते खराब हो गए थे लेकिन, अब दोनों के रिश्ते ठीक हैं।
सिर्फ 28 मेहमानों को मिला इनविटेशन
आलिया भट्ट के सौतेले भाई राहुल भट्ट ने शादी से जुड़ी कुछ बातें शेयर की हैं। राहुल भट्ट ने बताया कि शादी में कुल 28 मेहमान ही आएंगे। ये मेहमान ज्यादातर घरवाले और खास दोस्त होंगे।
दोस्तों के लिए बैचलेरेट पार्टी
आलिया भट्ट की शादी से पहले उनके दोस्त बैचलैरेट पार्टी (Alia Bhatt Bachelorette Party) रखने वाले हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट के बेस्टफ्रेंड अकांक्षा और अनुष्का इस पार्टी का आयोजन करेंगे। ये पार्टी अनुष्का के घर पर होगी। गेस्ट लिस्ट में आलिया भट्ट के बचपन के दोस्त भी शामिल होंगे। आलिया के अलावा रणबीर कपूर ने भी बैचलर पार्टी का आयोजन किया था। इस बैचलर पार्टी में अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर और अयान मुखर्जी शामिल हो सकते हैं।
बेटे की शादी के लिए तैयार नीतू कपूर
रणबीर कपूर की मां और एक्ट्रेस नीतू कपूर की बात करें तो वो बेटे की शादी के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इतना ही नहीं उन्होंने शादी के लिए अपने आउटफिट भी तैयार करवा लिए हैं। पिंकविला की खबर के मुताबिक नीतू कपूर मनीष मलहोत्रा द्वारा तैयार किए गए आउटफिट में नजर आएंगी।
रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को नीतू ने मनीष मलहोत्रा के स्टोर से अपने आउटफिट पिक कर लिए हैं। शादी से पहले, टीम के कुछ सदस्य नीतू के साथ आउटफिट के पैकेट्स को स्टोर से बांद्र स्थित रणबीर के घर ले जाते हुए नजर आए।
शादी में ऐसी होगी मेहमानों की सुरक्षा
शादी में मेहमानों की सुरक्षा में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए टीम पूरी तैयारी कर रही है। वीडियो में आलिया भट्ट की पब्लिसिस्ट निलूफर कुरैशी, सिक्युरिटी के हेड युसुफ भाई और उनकी मैनेजर गरिश्मा नजर आ रहे हैं।


