बॉक्स ऑफिस

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box office: राजकुमार-तृप्ति स्टारर की हुई बल्ले-बल्ले, जल्द होगी 50 करोड़ के क्लब में शामिल

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Day 10: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की कुछ समय रिलीज हुई फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' (Vicky Vidya Ka Woh Wala Video) ने दूसरे वीकेंड में भी अच्छी कमाई की है। देखिए फिल्म के 10 दिनों का कलेक्शन...

Image

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Day 10

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की नई फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' (Vicky Vidya Ka Woh Wala Video) 10 दिनों के बाद भी अच्छी-खासी कमाई कर रही है। फिल्म ने दूसरे वीकेंड में भी तारीफ के काबिल कलेक्शन किया है, जिसे देख निर्माताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है। अब यह मूवी धीरे-धीरे 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। फिल्म इन 10 दिनों में लगभग 33 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। आइए देखें फिल्म ने रविवार के दिन कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने रविवार के दिन 2.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने शनिवार के दिन 2.25 करोड़ रुपये कूटे थे। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 10 दिनों में 33.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं ने इस मूवी को बनाने में लगभग 30 करोड़ रुपये खर्च किए थे। यह मूवी अपने बजट से ज्यादा का कलेक्शन करने में सफल रही है।

राजकुमार राव के साथ फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में तृप्ति डिमरी भी लीड रोल में हैं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैन्स का ध्यान अपनी खींचा है। इस मूवी का क्लैश आलिया भट्ट की मूवी 'जिगरा' से हुआ था। हैरानी की बात यह है कि आलिया भट्ट की 'जिगरा' का कलेक्शन काफी कम रहा है। वहीं दूसरी राजकुमार और तृप्ति डिमरी की मूवी बॉक्स ऑफिस बाजी मार गई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article