Main Vaapas Aaunga Box Office Day 12: इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga) 12 जून को रिलीज हुई थी। कमाई के मामले में इस मूवी का पहला बॉक्स ऑफिस कुछ नहीं रहा था लेकिन मजबूत वर्ड ऑफ माउथ के बाद दूसरे वीकेंड में फिल्म ने कमाल कर दिया। दर्शकों द्वारा इस मूवी को देखने के बाद इसे शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। यही वजह है कि दूसरे वीक में यह मूवी हार मानने का नाम नहीं ले रही है। आइए देखें इस मूवी ने 12 दिनों में कितने रुपये का कलेक्शन किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Cocktail 2 Box office Collection Day 5: ताबड़तोड़ कमाई कर रही है शाहिद-कृति और रश्मिका की फिल्म, देखें आंकड़े)
30 करोड़ी होने से एक इंच दूर है 'मैं वापस आऊंगा'
Sacnilk द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने मंगलवार को 3.10 करोड़ की कमाई की है। सोमवार को इस मूवी की कमाई 2.5 करोड़ रही थी। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है, जब कोई फिल्म मिड वीक में ग्रोथ दर्ज कराए। कई दूसरी फिल्मों से मुकाबला होने के बावजूद 'मैं वापस आऊंगा' का यह प्रदर्शन बहुत शानदार है। 12 दिनों में इस मूवी का कलेक्शन 29.85 करोड़ रुपये हो गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 60 की उम्र में धड़ाधड़ 6 फिल्में कर रहे हैं Salman Khan, अब नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर संग बनेगी जोड़ी)

Naseeruddin Shah-Diljit Dosanjh
शानदार है फिल्म की कहानी
'मैं वापस आऊंगा' में नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोसांझ, शर्वरी और वेदांग रैना के अलावा बनिता संधु, रजत कपूर, संजय सूरी, अंजना सुखानी और दानिश पांडोर जैसे कई एक्टर्स सपोर्टिंग रोल में नजर आ रहे हैं। कहानी 95 साल के एक बुजुर्ग की है, जो पाकिस्तान जाने की हड़बड़ी में स्ट्रोक का शिकार हो जाता है। इस बुजुर्ग का पोता अपने दादा की यादों को समेटकर उनका सपना पूरा करने की कोशिश करता है।
