शहर

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: भाजपा ने मेनिफेस्टो और चार्जशीट कमेटियों का किया गठन, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी

मेनिफेस्टो और चार्जशीट कमेटियों के गठन को पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भाजपा की तैयारियों के एक महत्वपूर्ण चरण के रूप में देखा जा रहा है। मेनिफेस्टो कमेटी में वरिष्ठ नेताओं को शामिल करके पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र की तैयारी के लिए उनके अनुभव और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व को एक मंच पर लाया गया है

Image

भाजपा

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए प्रदेश मेनिफेस्टो कमेटी और प्रदेश चार्जशीट कमेटी का गठन किया है। केवल सिंह ढिल्लों के हस्ताक्षरों से जारी पत्र के अनुसार, इन दोनों कमेटियों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा करते हुए केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में कुछ अन्य महत्वपूर्ण कमेटियों की भी घोषणा की जाएगी।

मेनिफेस्टो कमेटी की कमान अविनाश राय खन्ना को

पार्टी कार्यालय द्वारा जारी प्रेस बयान के अनुसार, प्रदेश मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन की जिम्मेदारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना को सौंपी गई है। इस कमेटी में मनप्रीत सिंह बादल, अश्वनी शर्मा, मनोरंजन कालिया, सोम प्रकाश, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, अश्वनी सेखड़ी, सतनाम सिंह संधू, राघव चड्ढा, राजिंदर गुप्ता, हरभजन सिंह, श्रीमती परमपाल कौर और एडवोकेट एच.एस. फूलका को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इस प्रकार मेनिफेस्टो कमेटी में कुल 13 सदस्य हैं, जिनमें पंजाब के पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों, सांसदों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को स्थान दिया गया है।

चार्जशीट कमेटी के चेयरमैन होंगे सुनील जाखड़

प्रदेश चार्जशीट कमेटी का चेयरमैन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुनील जाखड़ को नियुक्त किया गया है। चार्जशीट कमेटी के सदस्यों के रूप में इकबाल सिंह लालपुरा, विजय सांपला, श्वेत मलिक, महारानी परनीत कौर, रवनीत सिंह बिट्टू, दिनेश बब्बू, सुशील रिंकू, गेजा राम, विक्रमजीत सिंह साहनी, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, एस.एस. चन्नी और जगमीत सिंह बराड़ को शामिल किया गया है।इस कमेटी में कुल 14 सदस्य हैं। इसमें भी पंजाब और राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी राजनीतिक नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दोनों कमेटियों के गठन को पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भाजपा की तैयारियों के एक महत्वपूर्ण चरण के रूप में देखा जा रहा है। मेनिफेस्टो कमेटी में वरिष्ठ नेताओं को शामिल करके पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र की तैयारी के लिए उनके अनुभव और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व को एक मंच पर लाया गया है, जबकि चार्जशीट कमेटी में भी वरिष्ठ नेताओं को शामिल कर उन्हें अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article