Cocktail 2 Box office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) 19 जून को रिलीज हुई थी। मिक्स्ड रिव्यूज मिलने का फायदा इस मूवी को अब बॉक्स ऑफिस पर होता साफ नजर आ रहा है। खास बात यह है कि ओपनिंग वीकेंड के बाद वीक डेज में भी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बनाए रखी है। तो चलिए देखते हैं कि 'कॉकटेल 2' ने मंगलवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Welcome To The Jungle की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, पहले दिन होगी मोटी कमाई!!)
'कॉकटेल 2' जल्द बनेगी 100 करोड़ी
Sacnilk द्वारा साझा किए आंकड़ों के मुताबिक शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनॉन की फिल्म 'कॉकटेल 2' ने मंगलवार यानी रिलीज के 5वें दिन 6.41 करोड़ रुपये की कमाई की है। वीक डेज में यह मूवी शानदार कमाई करने में लगी हुई है। सोमवार को यह कलेक्शन 6.75 करोड़ रुपये था। रविवार को फिल्म का सबसे बड़ा दिन रहा, जब इसने 17.75 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कमाई की। इन 5 दिनों में इस मूवी का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 71.04 करोड़ रुपये हो गया है जबकि नेट कलेक्शन 60.66 करोड़ रुपये है। मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि यह जल्द ही इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Padma Awards 2026: ममूटी और अलका याज्ञनिक को मिला पद्म भूषण, आर माधवन हुए पद्म श्री से सम्मानित)

Cocktail 2
'है जवानी तो इश्क होना है' को दी मात
होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' ने वरुण धवन की रोमांटिक कॉमेडी 'है जवानी तो इश्क होना है' को पीछे छोड़ दिया है। 'है जवानी तो इश्क होना है' ने भारत में कुल 50.60 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके अलावा 'कॉकटेल 2' ने आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो 2' के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है। उस फिल्म का लाइफटाइम भारत नेट कलेक्शन 51.35 करोड़ रुपये था। शाहिद-कृति और रश्मिका की यह फिल्म 2012 की फिल्म 'कॉकटेल' का स्पिरिचुअल सीक्वल है। उस फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में थे।
