एजुकेशन

NIFT Entrance Exam 2027: निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, 8 दिन का मिला एक्स्ट्रा समय, जानें पूरा शेड्यूल

NIFT Entrance Exam 2027: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी द्वारा NIFTEE 2027 परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 8 दिन से आगे बढ़ा दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एप्लिकेशन प्रोसेस पूरा करें।

Image

NIFT Entrance Exam 2027 (Photo- AI/Newsroom Verified)

NIFT Entrance Exam 2027: देश के प्रतिष्ठित फैशन और डिजाइन संस्थानों में दाखिला लेने का सपना देख रहे लाखों छात्रों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक बेहद राहत भरी खबर जारी की है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली NIFTEE 2027 परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। पहले जहां आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 नवंबर 2026 तय की गई थी, वहीं लास्ट डेट को आगे बढ़ाकर 24 नवंबर 2026 कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने किसी कारण के चलते अभी तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें 8 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee/ पर जाकर बिना समय गंवाए पंजीकरण पूरा कर सकते हैं।

किन कोर्सेज के लिए बढ़ाई गई है तारीख?

NTA द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, आवेदन की यह बढ़ी हुई समय-सीमा विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए लागू होगी -

  • अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज (जैसे B.Des, B.FTech, M.Des, M.FTech और MFM)
  • निफ्ट लेटरल एंट्री एडमिशन (NLEA)
  • आर्टिजन और पीएचडी कार्यक्रम

नोट - इन सभी कोर्स में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र 24 नवंबर तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - AICTE Industry Fellowship 2026 के लिए कैसे करें आवेदन

लेट फीस और करेक्शन विंडो का संशोधित शेड्यूल

यदि कोई उम्मीदवार सामान्य शुल्क के साथ 24 नवंबर तक आवेदन पूरा नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। एनटीए ने लेट फीस के साथ उन्हें आवेदन करने का अतिरिक्त समय और मौका दिया है। जी हां, उम्मीदवार लेट फीस के साथ 25 नवंबर से 29 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद फॉर्म में हुई गलतियों को सुधारने के लिए करेक्शन विंडो 30 नवंबर स 2 दिसंबर तक खोली जाएगी।

उन्हें अतिरिक्त समय देने का प्रावधान किया है:

लेट फीस के साथ आवेदन25 नवंबर से 29 नवंबर 2026
फॉर्म करेक्शन विंडो30 नवंबर से 2 दिसंबर 2026

ऑनलाइन आवेदन करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

स्टेप 1 - सबसे पहले NIFT परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee/ पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'NIFTEE 2027 Registration' के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अपनी बेसिक डिटेल्स दर्ज करके नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

स्टेप 4 - रजिस्ट्रेशन के दौरान क्रिएट किए लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से पोर्टल में लॉगिन करें।

स्टेप 5 - आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क जानकारी फॉर्म में सावधानीपूर्वक भरें।

स्टेप 6 - मांगे गए आवश्यक दस्तावेज को तय फॉर्मेट में अपलोड करें।

स्टेप 7 - आवेदन शुल्क का भुगतान कर एप्लिकेशन फॉर्म को सबमिट करें।

स्टेप 8 - अब फॉर्म का प्रिंट आउट लें।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - ICSI CSEET Result 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी

NIFT परीक्षा की तैयारी और सफलता के लिए खास टिप्स

निफ्ट प्रवेश परीक्षा (विशेषकर UG/PG के लिए) में कैट और गैट दोनों का अहम रोल होता है। अपनी ड्राइंग स्किल, ऑब्जर्वेशन पावर और विजुअल थिंकिंग को मजबूत करें। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करके मॉक टेस्ट देने की आदत डालें, ताकि परीक्षा के दौरान 3 घंटे के भीतर सही सटीकता के साथ पूरे पेपर को अटेम्प्ट किया जा सके।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article