60 की उम्र में धड़ाधड़ 6 फिल्में कर रहे हैं Salman Khan, अब नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर संग बनेगी जोड़ी

Salman Khan's Upcoming Movies: 'मातृभूमि: मेय वॉर रेस्ट इन पीस' ही नहीं सलमान खान इन दिनों एक के बाद एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर हर रिकॉर्ड को तोड़ सकती हैं। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated Jun 24 2026, 10:07 IST
60 की उम्र में धड़ाधड़ 6 फिल्में कर रहे हैं Salman KhanImage Credit : Instagram01 / 07

60 की उम्र में धड़ाधड़ 6 फिल्में कर रहे हैं Salman Khan

Salman Khan's Upcoming Movies: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान बड़ी सूझ्भूझ के साथ प्रोजेक्ट्स चुन रहे हैं। बीती कुछ फिल्मों के फेलियर के बाद सलमान खान अपने फैन्स को अब निराश नहीं करना चाहते हैं। हाल ही में सलमान खान के पीरियड ड्रामा के लिए नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा संग हाथ मिलाया है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट के माध्यम से आपको सलमान खान की 6 अपकमिंग मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भाईजान को बॉक्स ऑफिस का सुल्तान बना देंगी। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

मातृभूमि: मेय वॉर रेस्ट इन पीसImage Credit : Instagram02 / 07

मातृभूमि: मेय वॉर रेस्ट इन पीस

अपूर्वा लाखिया के निर्देशन में बन रही फिल्म 'मातृभूमि: मेय वॉर रेस्ट इन पीस' में सलमान खान को आर्मी ऑफिसर के रोल में देखा जाएगा। इस मूवी का टीजर काफी पहले रिलीज किया जा चुका है और अब दर्शक इसे बड़े परदे देखने के लिए बेताब हैं।

राज और डीके-सलमान खानImage Credit : Instagram03 / 07

राज और डीके-सलमान खान

निर्माता-निर्देशक जोड़ी राज एंड डीके ने एक सुपर हीरो बेस्ड मूवी बनाने के लिए सलमान खान से संपर्क किया है। इस मूवी में सलमान खान को एक अलग ही अवतार में देखा जाएगा।

वामशी पेडिपल्ली-सलमान खानImage Credit : Instagram04 / 07

वामशी पेडिपल्ली-सलमान खान

साउथ इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बन रही फिल्म की शूटिंग सलमान खान ने काफी समय पहले शुरू कर दी है। इस मूवी का टाइटल अभी फाइनल नहीं किया गया है। फिल्म में सलमान खान को नयनतारा के साथ देखा जाएगा।

सलमान खान-राकेश ओमप्रकाश मेहराImage Credit : Instagram05 / 07

सलमान खान-राकेश ओमप्रकाश मेहरा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने बड़े बजट की पीरियड ड्रामा बेस्ड मूवी के लिए नेशन अवॉर्ड विनर डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा संग हाथ मिलाया है। फिलहाल इस मूवी की ज्यादा डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं।

किक 2Image Credit : Instagram06 / 07

किक 2

'किक' मूवी की जबरदस्त सफलता के बाद साजिद नाडियाडवाला ने सलमान खान स्टारर 'किक 2' की घोषणा कई महीनों पहले की थी। फिलहाल इस मूवी की स्क्रिप्ट पर काम जारी है।

बजरंगी भाईजान 2Image Credit : Instagram07 / 07

बजरंगी भाईजान 2

'बजरंगी भाईजान' सलमान खान के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक रही है। मेकर्स 'बजरंगी भाईजान 2' को बनाने वाले हैं। इस मूवी की स्क्रिप्ट जल्द फाइनल की जा सकती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!