शहर

विधायक पर लगा महिला DM को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, NCW ने लिया संज्ञान

NCW की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने इस मामले में तमिलनाडु के DGP को पत्र लिखा है। आयोग ने निष्पक्ष, निष्पक्ष और बिना किसी राजनीतिक दबाव के जांच की मांग की है। साथ ही डिजिटल सबूतों को सुरक्षित रखने और उनकी जांच करने के निर्देश दिए हैं।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो साभार- AI Generated)

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले से जुड़े एक गंभीर मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने स्वतः संज्ञान लिया है। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से आरोप है कि कल्लाकुरिची के विधायक सी. अरुल विग्नेश ने जिले की कलेक्टर जे.ई. पद्मजा को व्हाट्सऐप पर अश्लील मैसेज भेजे। रिपोर्ट में पहले भी दुर्व्यवहार और नशे की हालत में कलेक्टर के आवास पर पहुंचने का भी आरोप लगाया गया है।

कलेक्टर को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप

NCW की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने इस मामले में तमिलनाडु के DGP को पत्र लिखा है। आयोग ने निष्पक्ष, निष्पक्ष और बिना किसी राजनीतिक दबाव के जांच की मांग की है। साथ ही डिजिटल सबूतों को सुरक्षित रखने और उनकी जांच करने के निर्देश दिए हैं। NCW ने 7 दिन के अंदर विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) मांगी है। आयोग ने अपने नोट में कहा है कि कलेक्टर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई की भी जांच होनी चाहिए। मामला चाहे किसी भी पद पर बैठे व्यक्ति से जुड़ा हो, जांच बिना किसी राजनीतिक या बाहरी प्रभाव के होनी चाहिए।

11 नवंबर को सामने आया था मामला

NCW ने साफ कहा है कि महिला लोक सेवकों की गरिमा, सुरक्षा और संरक्षा हर हाल में बनाए रखी जानी चाहिए। कोई भी पद या प्रभाव किसी को कथित उत्पीड़न या दुराचार के लिए जवाबदेही से ऊपर नहीं रख सकता। आयोग ने अपनी हेल्पलाइन 14490 भी जारी की है। यह मामला 11 नवंबर 2026 को प्रकाशित एक मीडिया रिपोर्ट के बाद सामने आया। इसके बाद से तमिलनाडु की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा तेज है। अभी तक आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।

बता दें कि सी. अरुल विग्नेश तमिलनाडु के कल्लाकुरिची विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वे राजनीतिक तौर पर सक्रिय नेता माने जाते हैं और जिले की राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ बताई जाती है। वहीं जे.ई. पद्मजा कल्लाकुरिची जिले की जिला कलेक्टर हैं। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं और जिले में प्रशासनिक कामकाज की प्रमुख जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वह 2017 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article