बॉलीवुड

Yami Gautam Birthday: करोड़ों की मालकिन हैं यामी गौतम, आलीशान घर से लेकर लग्जरी गाड़ियों के बारे में जानें सब कुछ...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 28, 2022, 09:40 AM IST

Yami Gautam Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम का आज जन्मदिन हैं। एक्ट्रेस ने अपनी दमदार एक्टिंग से हिंदी सिनेमा जगत में अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस रियल लाइफ में बेहद लग्जीरिस लाइफ जीती हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर आइए उनकी नेटवर्थ और इनकम के बारे में जानते हैं।

Image

yami gautam (credit pic: instagram)

Yami Gautam Net worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस आज अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। यामी की गिनती बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में होती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने काम के साथ- साथ मैरिड लाइफ को भी एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस हाल ही में फिल्म ए थर्सडे (A Thursday) में नजर आई थी। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। उनकी शानदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया। यामी गौतम रियल लाइफ में बेहद लग्जीरियस लाइफ जीती हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर आइए उनकी नेटवर्थ के बारे में जानते हैं। यामी गौतम फिल्मों के अलावा विज्ञापनों से मोटी कमाई करती है। इस लिस्ट में फेयर लवली, ग्लो एंड लवली, कारनेटो, सैमसंग मोबाइल जैसे ब्रांड्स शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यामी की कुल नेटवर्थ 40 करोड़ रुपये है।

करोड़ों की मालकिन है यामी गौतम

यामी गौतम के पास खुद का आलीशान घर है। घर के अलावा भी उनके पास कई प्रोपर्टीज है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। एक्ट्रेस के पासा ऑडी ए8 समते कई लग्जरी गाड़ियां हैं। यामी घूमने फिरने की बेहद शौकीन हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को 16.9 मिलियन लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।

विक्की डोनर से की थी करियर की शुरुआत

20 साल की उम्र में यामी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस ने टीवी शो चांद के पार से अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने इसके बाद ये प्यार ना होगा कम शो में किया। टीवी शो में नाम बनाने के बाद एक्ट्रेस किचन चैम्पियन जैसे रियलिटी शो भी किए। एक्ट्रेस ने साल 2012 में सुजित सरकार की फिल्म विक्की डोनर से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म सुपरहिट रही। उन्होंने इसके बाद एक्शन जैक्शन, बदलापुर, काबिल, उरी जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article