गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा लंबे समय से अपने खराब रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि कपल कभी-भी तलाक ले सकते हैं, लेकिन अपनी तलाक की खबरों पर रिएक्ट करते हुए सुनीता आहूजा ने कहा था कि हमे कोई अलग नहीं कर सकता। हाल ही में सुनीता आहूजा और उनके बच्चे टीना आहूजा और यशवर्धन मुंबई में एक फैशन इवेंट का हिस्सा बने थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एक वीडियो में नजर आ रहा है कि टीना ने रैंप वॉक किया और फैशन इवेंट में शो ओपनर बनी थीं, जबकि सुनीता और यशवर्धन भी फैशन इवेंट के दौरान स्टेज पर पोज देते हुए नजर आए। इवेंट में मौजूद फोटोग्राफरों ने सुनीता से उनके पति गोविंदा के बारे में पूछा। सुनीता की रिएक्शन बहुत ही शानदार तरीके से दिया। उन्होंने इशारा करके चुप रहने को कहा। जब एक फोटोग्राफर ने कहा कि उन्हें गोविंदा की याद आ रही है, तो सुनीता ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या उन्हें उनका पता चाहिए।
एड्रेस दे दूं क्या
इस दौरान सुनीता ने एक शिमरी को-ऑर्ड सेट कैरी किया है, जिसमें वो काफी सुंदर लग रही हैं। वहीं उनके बेटे ने नीली शर्ट के साथ एक सफेद टी और ऑलिव ग्रीन पैंट कैरी किया है, जिसमें वो काफी ज्यादा स्मार्ट लग रहा है। पपराजी ने सुनीता से कहा- "मिस कर रहे हैं सर को।" सुनीता ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, "एड्रेस दे दूं क्या?"
अलग-अलग घर में रहते हैं कपल
फरवरी-मार्च में कई मीडिया रिपोर्टों में बताया गया था,कि गोविंदा और सुनीता लगातार मतभेदों के कारण अलग-अलग रह रहे हैं। एक इंटरव्यू में सुनीता ने बताया था कि वह और गोविंदा अलग-अलग घरों में रह रहे हैं। सुनिता ने बताया था कि वो पिछले 12 सालों से अकेले ही अपना जन्मदिन मना रही है।
