बॉलीवुड

Suniel Shetty ने पीआर और फैशन कल्चर पर निकाली भड़ास, 'अन्ना' निकनेम पर बोले- 'पहचान बन चुका है'

Suniel Shetty ON PR Culture: अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल में सुनील शेट्टी भी अहम रोल निभा रहे हैं। सुनील शेट्टी ने अपनी खास बातचीत में अन्ना निकनेम और पीआर कल्चर पर बात की।

Image

suniel shetty Gets Candid On Baatein Dil Se With Navika Kumar (photo credit- you tube)

Suniel Shetty ON PR Culture: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) सिनेमाघरों में फाइनली रिलीज हो गई है। इस फिल्म में सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) भी दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें बॉलीवुड का अन्ना कहा जाता है। सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने 'टाइम्स ग्रुप' की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के साथ 'बातें दिल से' शो में खास बातचीत की। इस मौके पर सुनील शेट्टी ने इंडस्ट्री के पीआर कल्चर की बात की। साथ ही उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों को याद किया और बताया कि कैसे उन्हें अन्ना का टैग मिला है। साथ ही ये भी बताया कि ये नाम उनके लिए कितना ज्यादा जरूरी बन गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- Top TV News: लॉकअप 2 में आने से पहले शिवांगी जोशी बनीं बोरिंग, तेजस्वी प्रकाश की हरकत देख भागे एल्विश यादव

सुनील शेट्टी ने सेलिब्रिटी पीआर के बारे में बात की

सुनील शेट्टी ने सबसे पहले फिल्म इंडस्ट्री के बदलते कल्चर के बारे में बात की। इस मौके पर उन्होंने इंडस्ट्री में छवि बनाए रखने वाली उस सोच की आलोचना की, जो अब जुनून बन गई है। उन्होंने कहा, 'हां, सब कुछ PR है।' सुनील शेट्टी ने ये भी कहा कि एजेंसियां और सेलिब्रिटीज के आस-पास के लोग अक्सर यह तय करते हैं कि हमें अपनी जिंदगी कैसे जीनी चाहिए। इस मौके पर सुनील शेट्टी ने सेलिब्रिटी के फैशन कल्चर पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा,अगर आप एयरपोर्ट जाते हैं, तो हमेशा नए कपड़े होने चाहिए। मैंने तो जिंदगी भर एक ही तरह के कपड़े पहने हैं।' सुनील शेट्टी ने इंडस्ट्री में पुराने और नए स्टार्स के दिनों की तुलना करते हुए कहा, 'हम जो पहनते थे, वही ट्रेंड बन जाता था। अब, क्योंकि दुनिया कहती है कि यह ट्रेंड है, इसलिए आप उसे पहनते हैं।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:- Welcome To The Jungle Review: स्ट्रेंजली फनी कॉमेडी)

सुनील शेट्टी के लिए कितना खास है अन्ना नाम?

सुनील शेट्टी ने इस बातचीत में ये भी बताया कि उनका नाम अन्ना कैसे पड़ा। उनका मानना है कि अब उनका ये नाम उनकी पहचान बन चुका है। वह अपने असली नाम से ज्यादा अन्ना नाम से जुड़ाव महसूस करते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझसे उम्र में बड़े लोग भी अब मुझे अन्ना कहकर बुलाने लगे हैं।' इस मौके पर उन्होंने

स्कूल के दिनों और क्रिकेट के लिए लगाव के बारे में बात की और बताया कि उन्हें पढ़ाई-लिखाई से ज्यादा खेल में रुचि रखी थी।

Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article