Top TV News: टीवी इंडस्ट्री में रोजाना कुछ न कुछ होता रहता है और 26 जून के दिन भी इंडस्ट्री से जुड़ी ढेर सारी खबरे आई हैं। एक तरफ अद्रिजा रॉय ने अपनी फोटोज से आग लगा दी हैं। दूसरी तरफ लॉकअप 2 से जुड़े कुछ कंटेस्टेंट्स का पोस्टर सामने आया है, जिसमें शिवांगी जोशी को बोरिंग का टैग मिल गया है। इनके अलावा, टीवी जगत में क्या क्या हुआ है? आइए आपको बताते हैं।
कुनिका सदानंद और अमाल मलिक के बीच बहसबाजी चल रही है। कुनिका ने बिग बॉस 19 के एक क्लिप को देखकर अमाल मलिक पर निशाना साधा, जिसके बाद अमाल मलिक ने कुनिका को जवाब देते हुए कान का कच्चा कह दिया।
लॉकअप 2 का ऐलान हो गया है और शो में शिवांगी जोशी आ रही हैं। शो शुरू होने से पहले शिवांगी जोशी को बोरिंगा का टैग मिला है। शो के नए पोस्टर सामने आए हैं।
अनुपमा एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय ने अपनी फोटोज से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इन फोटोज में अद्रिजा ने अपना बंगाली लुक दिखाया है। एक्ट्रेस व्हाइट साड़ी के साथ रेड ब्लाउज में काफी सुंदर लग रही हैं।
हाल ही में तेजस्वी प्रकाश और एल्विश यादव की एक रील सामने आई है, जिसमें एल्विश तेजस्वी पर लाइन मारने की कोशिश करते हैं, लेकिन वीडियो में तेजस्वी अजीब अंदाज में बोलती हैं, जिसे देखकर एल्विश भाग जाते हैं।
टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह का सीरियल मंगल लक्ष्मी खत्म होने वाला है। इस शो में दीपिका लीड रोल निभा रही थीं। एक्ट्रेस 36 साल की हैं और दीपिका का मानना है कि 35 साल से बड़ी एक्ट्रेस को लीड रोल देना, कास्टिंग के लिहाज से बहुत बड़ा कदम होता है।
अलायंस का ऐलान हो गया है। इस शों गौहर खान के पति जैद दरबार और एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन की एंट्री होने वाली है। जैद ने बताया कि वह शो में जाने से पहले कुशाल का सामना करने में नर्वस हो रहे थे।
हाल ही में तनाज ईरानी ने अपने उन दिनों को याद किया, जब वह ठीक से चल भी नहीं पाती थीं। तनाज ने कहा कि वह हर डॉक्टर से मिल चुकी थीं, लेकिन डॉक्टरों की सलाह के बाद भी वह ठीक नहीं हो पा रह थीं।