डायरेक्टर अहमद खान की नई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' एक ऐसी मल्टीस्टारर है, जो डीजल इंजन की तरह धीरे-धीरे गरम होती है और फिर एंटरटेन करना शुरू करती है। अक्षय कुमार, फरीदा जलाल और किरण कुमार 'वेलकम टू द जंगल' की जान हैं, जो स्क्रीन पर आते ही सीन्स में जान फूंक देते हैं।
Welcome To The Jungle Review By Rahul Sharma
Welcome To The Jungle Review: मिरेकल-मिरेकल... अरे क्या है मिरेकल? तो मिरेकल ये है कि हमें एक ऐसी फिल्म बनानी है, जिसमें 2000 करोड़ रुपये बर्बाद हो जाएं और कंट्री का एक करप्ट बिजनेसमैन इनकम टैक्स के चंगुल से बाहर निकल आए। तो इसके लिए क्या करना होगा...? हमें ऐसे लोगों को इकट्ठा करना है जो जिंदगी में फ्लॉप हो चुके हैं क्योंकि ऐसे ही फेलियर्स तो हमारे प्रोजेक्ट को सक्सेसफुल बनाएंगे। तो चलो करते हैं श्रीगणेश एक ऐसी स्ट्रेंजली फनी कॉमेडी बनाने का जिसका ना सिर होगा और ना ही पैर लेकिन इसमें होगा खूब सारा एंटरटेनमेंट....
जी हां, यही है अक्षय कुमार , सुनील शेट्टी , परेश रावल , अरशद वारसी , जैकी श्रॉफ , जॉनी लीवर , राजपाल यादव , दिशा पाटनी , जैकलीन फर्नांडिस , रवीना टंडन , लारा दत्ता, फरीदा जलाल और किरण कुमार जैसे ना जानें कितने ही धांसू एक्टर्स से भरी डायरेक्टर अहमद खान की नई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की कहानी। 'वेलकम टू द जंगल' शुरू होती है करप्ट बिजनेसमैन (जाकिर हुसैन) के घर से जो इनकम टैक्स की रेड से बचने के लिए एक ऐसी फिल्म बनाने का फैसला करता है, जो उसके 2000 करोड़ रुपये में आग लगा दे। इस फिल्म को बनाने के लिए लोग जुड़ते जाते हैं और कारवां बनता चला जाता है। ये सब लोग मिलकर कैसी फिल्म बनाते हैं और फिल्म बनाते-बनाते ये सभी किस मुसीबत में पड़ जाते हैं, ये आपको फिल्म के दौरान जानने को मिलेगा लेकिन यहां इस वक्त हम आपको ये बात बता सकते हैं कि ये फिल्म आपको खूब गुदगुदाएगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Welcome To The Jungle Box office Day 1: ओपनिंग डे पर धमाल मचाएगी अक्षय कुमार की फिल्म, इतनी रहेगी कमाई
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का डायरेक्शन अहमद खान ने किया है, जिनकी तारीफ करनी पड़ेगी कि उन्होंने इतने सारे एक्टर्स को हैंडल किया है। 'वेलकम टू द जंगल' की शुरुआत धीमी होती है और स्टार्टिंग के 15 मिनट में ऐसा लगता है कि ये मूवी जंगल में मंगल का सिर्फ वादा करती है लेकिन सिरदर्द देकर भेजेगी लेकिन जैसे-जैसे नए-नए कैरेक्टर्स कहानी में आते जाते हैं ये बांधने लगती है। अहमद खान ने तीस मार खान के आइडिया में अक्षय कुमार की सभी सुपरहिट कॉमेडी मूवीज की बेस्ट-बेस्ट चीजें डाल दी हैं और वेलकम टू द जंगल तैयार की है। यहां तक कि उन्होंने 'बजरंगी भाईजान' पर भी बहुत ही सफाई से हाथ साफ कर दिया है।
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, रवीना टंडन, परेश रावल, राजपाल यादव और किरण कुमार 'वेलकम टू द जंगल' के वो ग्लू हैं जो बाकी सब एक्टर्स को ऐसे चिपकाते हैं कि उनके पास कुछ करने को ना होने के बाद भी वो इरीटेटिंग नहीं लगते हैं। अक्की ने 'वेलकम टू द जंगल' में डबल रोल किया है, जो ऑडियंस के लिए सरप्राइज है। इस मूवी के लिए अक्की ने खुद का इतना मजाक उड़वाया है कि ऑडियंस इसी के लिए 'वेलकम टू द जंगल' देख सकती है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Welcome To The Jungle X Review: बोर नहीं होने देगी अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म, लोगों ने कहा 'सुपरहिट...'
'वेलकम टू द जंगल' की कहानी और स्क्रीनप्ले नीरज वोहरा द्वारा है, जो अब इस दुनिया में नहीं है और इसके डायलॉग्स फरहाद सामजी ने लिखे हैं। नीरज वोहरा की कहानी में फरहान ने जिस तरह के मीम कल्चर को फिट किया है और एक्टर्स की रियल लाइफ रिफरेंसेज को यूज करके फोर्थ वॉल को लगातार ब्रेक किया है, वो शानदार है।
अब आप लोग कहेंगे कि मैंने फिल्म की इतनी तारीफ कर दी है तो ये मूवी तो सबके लिए होगी लेकिन ऐसा नहीं है। 'वेलकम टू द जंगल' उन फिल्मों में से एक है, जिसे देखने के लिए आपको दिमाग और लॉजिक को घर पर ही छोड़ना पड़ेगा। मूवी के कैरेक्टर्स जो कर रहे हैं, वो क्यों हो रहा ये सवाल जिस वक्त आप पूछना बंद कर देंगे 'वेलकम टू द जंगल' आपको गुदगुदाना शुरू कर देगी। अगर आपने इस मूवी के दौरान 1% भी दिमाग यूज किया तो खुद पर सितम करने का दोष आपके सिर ही होगा, अहमद खान और अक्षय कुमार की इसमें कोई जिम्मेदारी नहीं है।
'वेलकम टू द जंगल' एक ब्रेनरॉट कॉमेडी है, जो प्योरली एंटरटेनमेंट के लिए बनाई गई है। इसमें इमोशन है, एक्शन है, कॉमेडी है और अक्की-दिशा का छोटा सा रोमांटिक ट्रैक भी है। तो अगर आप इस वीकेंड एक हल्की-फुल्की फिल्म देखने की सोच रहे हैं तो अक्षय कुमार की स्ट्रेंजली फनी कॉमेडी मूवी 'वेलकम टू द जंगल' जा सकते हैं। हम अपनी ओर से इसे 3.5 स्टार्स देते हैं।