बॉलीवुड

Vikram Gokhale Passes Away: मशहूर एक्टर विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 26, 2022, 04:55 PM IST

Vikram Gokhale Passes Away: बॉलीवुड एक्टर विक्रम गोखले का निधन हो गया है। उन्होंने 77 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। एक्टर के निधन से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। उन्होंने सिर्फ हिंदी ही नहीं मराठी फिल्मों में भी काम किया था।

Image

vikram gokhale

Vikram Gokhale Death: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) का निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। एक्टर को हम दिल दे चुके सनम और भूल भुलैया जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता था। एक्टर पिछले 20 दिनों से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनकी हालत बेहद गंभीर थी और दवाओं का भी कोई असर नहीं हो रहा था। उनके निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। आज दिग्गज अभिनेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

जब से विक्रम गोखले की तबीयत बिगड़ी थी, तब से फैंस उनकी सलामती के लिए दुआ कर रहे थे। उनका अंतिम संस्कार पुण के Vaikunth Crematorium में होगा। विक्रम गोखले बॉलीवुड ही नहीं मराठी फिल्मों के भी दिग्गज अभिनेताओं में से एक थे। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिल में अलग पहचान बनाई थी। विक्रम गोखले हर मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखते थे। उन्होंने 26 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत अमिताभ बच्चन की फिल्म परवाना से की थी। उनके करियर को पहचान हम दिल दे चुके सनम, अग्निपथ और खुदागवाह जैसी फिल्मों से मिली थी।

मराठी फिल्मों में चलता था विक्रम गोखले का सिक्का

साल 2010 में एक्टर को अनुमति फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। फिल्मों में एक्टिंग के बाद उन्होंने डायरेक्शन में अपना हाथ आजमाया था। उन्होंने साल 2010 में Aaghat फिल्म से मराठी में बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। आखिरी बार एक्टर शिल्पा शेट्टी की फिल्म निकम्मा में नजर आए थे। साल 2016 में अपने गले की परेशानियों की वजह से उन्होंने मराठी सिनेमा से रिटायरमेंट ले लिया था।

अमिताभ बच्चन के थे खास दोस्त

विक्रम गोखले ने बताया था कि अमिताभ बच्चन उनके खास दोस्त हैं। वो दोनों एक दूसरे को पिछले 55 सालों से जानते हैं। मेरे स्ट्रगल के दिनों में उन्होंने मेरी बहुत मदद की थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article