Dia Mirza -Vaibhav Rekhi की शादी का अनसीन वीडियो, 'बेटी' के साथ दिखी खास बॉन्डिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 16, 2021, 04:56 PM IST

Dia Mirza Vaibhav Rekhi Unseen Wedding Video: दीया मिर्जा 15 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गई हैं। उनके पति वैभव की बेटी भी शादी में शामिल हुई और उनकी दीया के साथ बॉन्डिंग काफी कमाल की दिखी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा और बिजनेसमैन वैभव रेखी शादी के बंधन में बंध गए हैं। एक्ट्रेस दीया ने 15 फरवरी को बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ एक प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लिए। जिसमें सिर्फ चुनिंदा 50 मेहमान शामिल हुए। कपल की वेडिंग की अनसीन तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं जिसमें दूल्हा-दुल्हन एकसाथ बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं। जैसा कि दीया के पति वैभव ग्लैमर वर्ल्ड से नहीं है। ऐसे में जब मीडिया ने कपल को एकसाथ फोटोज क्लिक कराने के लिए कहा तो दीया ने बताया कि वो बहुत शर्मीले हैं। वैभव रेखी मुंबई एक वित्तीय निवेशक और पिरामल फंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक हैं। दीया की तरह ही वैभव की भी ये दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी योगा इंस्ट्रक्टर सुनैना सिंह के साथ हुई थी। वैभव और सुनैना रेखी की एक बेटी भी है। वैभव की बेटी भी शादी में शामिल हुई और उनकी दीया के साथ बॉन्डिंग काफी कमाल की दिखी। आपको बता दें, दीया और वैभव ने 2019 में एक दूसरे के साथ डेटिंग शुरू की थी और जल्द ही बंधन में बंधने का फैसला भी कर लिया। दीया और वैभव लॉकडाउन के दौरान बांद्रा स्थित घर में एक साथ रहते थे। वहीं वैभव के पाली हिल स्थित घर में दोनों के वेडिंग फंक्शन हुए। 

End of Article