क्रिकेट

अन्वय द्रविड़ और आर्यवीर सहवाग का धमाल, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीत के साथ किया आगाज

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीत के साथ शुरुआत की। अंतिम ओवर तक चले इस मुकबले में भारत ने 7 रन से मुकाबला अपने नाम किया। इस मुकाबले में आर्यवीर सहवाग ने अपना डेब्यू किया जबकि अन्वय द्रविड़ ने कमाल की पारी खेली।

Image

आर्यवीर सिंह (साभार-X)

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 अनऑफीशियल वनडे सीरीज में जीत के साथ आगाज किया। निरंजन शाह स्टेडियम में बारिश से प्रभावित पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और ऑस्ट्रेलिया के सामने 183 रन का लक्ष्य रखा। अंतिम ओवर तक चले इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने 7 रन से मुकाबला अपने नाम किया। इस मैच का मुख्य आकर्षण रहे आर्यवीर सहवाग जिन्होंने अंडर-19 क्रिकेट में अपने डेब्यू किया। आर्यवीर ने 26 गेंद में 5 चौके की मदद से 28 रन की पारी खेली। पहले विकेट के लिए आर्यवीर ने कप्तान लक्ष्य के साथ 45 रन की साझेदारी की। भारत की ओर से यशवर्धन चौहान ने सर्वाधिक 54 रन की पारी खेली।

आखिरी में दिखा अन्वय द्रविड़ का धमाल

आखिर में द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने कमाल की पारी खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज द्रविड़ ने 18 गेंद में 38 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी 2 चौके और 3 छक्के जड़े। द्रविड़ की इस तूफानी पारी के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए।

आखिरी ओवर के रोमांच में हारा ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के सामने 183 रन का लक्ष्य था, लेकिन आखिरी ओवर के रोमांच में भारत ने 7 रन से बाजी मार ली। आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 11 रन की दरकार थी, लेकिन टीम केवल 3 रन ही बना पाई और भारत ने 7 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मोहिस उल्वा ने 3 रन देकर दो विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नील पटेल ने 45, हेडेन बार्बुलोविक ने 40 रन की पारी खेली। सर्वाधिक 55 रन की पारी कप्तान जैक जोस्नेक ने खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। दूसरा मुकाबला 21 सितंबर को खेला जाएगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article