एजुकेशन

गांधी जी ने किसे हिज मैजेस्टी का होटल कहा था, केबीसी में पूछा गया 5000000 का सवाल

KBC Question And Answer: क्या आप जानते हैं कि महात्मा गांधी ने हिज मैजेस्टी का होटल के नाम से किसका उल्लेख किया था? केबीसी 14 में पूछा गया यह सवाल 50 लाख रुपये का था।

Image

महात्मा गांधी ने किसे हिज मैजेस्टी का होटल कहा था

KBC Question And Answer: केबीसी में अक्सर इतिहास से जुड़े रोचक सवाल पूछ लिए जाते हैं। इसमें ऐतिहासिक घटनाओं से जुड़े प्रश्न शामिल होते हैं। यह एक ऐसा मंच है जो लोगों के सपने पूरे करता है। शो में लोग अपने टैलेंट के दम पर पहुंचते हैं और यहां से लाखों रुपये जीतकर जाते हैं। यहां हम आपके लिए केबीसी 14 में पूछा गया एक ऐसा ही एक सवाल लेकर आए हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि महात्मा गांधी ने हिज मैजेस्टी का होटल के नाम से किसका उल्लेख किया था? यह सवाल 50 लाख रुपये का था। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि इस सवाल का क्या जवाब है तो यहां जान लीजिए।

KBC Question And Answer: यह हैं चार ऑप्शन

A. जेल

B. राष्ट्रपति भवन

C. बकिंघम पैलेस

D. रेल

क्या है सही जवाब

इस सवाल का सही जवाब ऑप्शन A यानी जेल है। केबीसी 14 में कंटेंस्टेंट ऋषि ने इस सवाल का जवाब 50-50 लाइफलाइन की मदद से बिल्कुल सही दिया था। कहा जाता है कि महात्मा गांधी ने जेल को व्यंग्यात्मक और उत्साहपूर्ण अंदाज में “His Majesty’s Hotel” (हिज मैजेस्टी का होटल) कहा था।

जेल को क्यों कहा था हिज मैजेस्टी का होटल

यह संदर्भ मुख्य रूप से दक्षिण अफ्रीका में उनके सत्याग्रह आंदोलन से जुड़ा है।उनका मानना था कि अगर कोई व्यक्ति गलत कानून का शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करते हुए जेल जाता है, तो उसे शर्मिंदा होने की जरूरत नहीं है। इसी सोच और आत्मविश्वास को दिखाने के लिए उन्होंने जेल को मजाकिया अंदाज में “हिज मैजेस्टी का होटल” कहा था। बता दें इस समय कौन बनेगा करोड़पति का 18वां सीजन चल रहा है। यह 10 अगस्त से शुरू हो चुका है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article