बॉलीवुड

Vicky Kaushal या Katrina Kaif... किसकी तरह दिखता है बेबी विहान? दादू शाम कौशल ने किया खुलासा

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के बेटे विहान कौशल की कोई तस्वीर इंटरनेट पर नहीं है। विहान के दादू ने खुलासा किया है कि उनका पोता मम्मी और पापा में से किसकी तरह दिखता है?

Image

Vicky Kaushal या Katrina Kaif... किसकी तरह दिखता है बेबी? दादू शाम कौशल ने किया खुलासा

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) 7 नवम्बर 2025 के दिन माता-पिता बने थे। दोनों के घर विहान नाम के एक प्यारे से बच्चे ने जन्म लिया था, जिसने इनकी जिंदगी गुलजार कर दी थी। कैटरीना और विक्की का बेटा अब वक्त के साथ बड़ा हो रहा है और उसका चेहरा किससे मिलता है, ये जानने की हर किसी को उत्सुकता है। विहान के दादा और इंडस्ट्री के जाने-माने स्टंट डायरेक्टर शाम कौशल ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि उनका पोता किसकी तरह दिखता है? अगर आप भी शाम कौशल का जवाब सुनेंगे तो आपका दिल खुश हो जाएगा। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: शादीशुदा को-स्टार से इश्क कर बैठी थीं Surveen Chawla, पत्नी से डरकर एक्टर ने तोड़ लिया नाता..

Shaam Kaushal ने बताया किसकी तरह दिखता है पोता विहान

शाम कौशल ने अपने पोते विहान कौशल के बारे में बात करते हुए बताया है कि उसके आने के बाद उनकी जिंदगी पूरी हो गई है। शाम कौशल के अनुसार, "उसने मेरी जिंदगी बदल दी है। जब मैं काम में बिजी रहता हूं तो उसे गले नहीं लगा पाता हूं। मैं काम से ही उसे दो-तीन बार कॉल करता हूं और उसका चेहरा देखता हूं। वो अब बात करने लगा है तो हम सब आपस में बातें भी करते हैं। वो बहुत ही प्यारा है। मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि वो मेरी जिंदगी में आया है।" जब शाम कौशल से पूछा गया कि उनका पोता किसकी तरह दिखता है तो उन्होंने कहा, "उसका चेहरा लगातार बदल रहा है। मुझे लगता है कि वो विक्की की तरह दिखता है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: "राजेश खन्ना की तरह तुम्हें भी बर्बाद कर देंगे...", 70's में सलीम-जावेद ने दी थी Rishi Kapoor को धमकी

विक्की कौशल या कैटरीना कैफ... किसकी तरह दिखता है बेबी? दादू शाम कौशल ने किया खुलासा

विक्की कौशल या कैटरीना कैफ... किसकी तरह दिखता है बेबी? दादू शाम कौशल ने किया खुलासा

शाम कौशल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है, "दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो अपने पोतों को सामने देख पा रहे हैं और मैं उनमें से एक हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा कुछ देख पाऊंगा। मेरे दो प्यारे बच्चे हैं और एक प्यारी बहू है और अब हम सबकी जिंदगी में एक प्यारा सा विहान भी है। मैं भगवान का जितना शुक्रिया अदा करूं, उतना कम है।"

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article