टीवी मसाला

शादीशुदा को-स्टार से इश्क कर बैठी थीं Surveen Chawla, पत्नी से डरकर एक्टर ने तोड़ लिया नाता..

टीवी से अपनी शुरुआत करने वाली अदाकारा सुरवीन चावला ने एक वक्त शादीशुदा एक्टर अपूर्वा अग्निहोत्री को डेट किया था। इन दोनों का अफेयर कब शुरू हुआ और इनका रिश्ता क्यों टूटा? आइए आपको बताते हैं...

Image

शादीशुदा को-स्टार से इश्क कर बैठी थीं Surveen Chawla, पत्नी से डरकर एक्टर ने तोड़ लिया नाता..

Surveen Chawla Apurva Agnihotri Affair: सुरवीन चावला ओटीटी की दुनिया की सबसे सक्सेसफुल हसीना हैं, जिन्होंने क्रिमिनल जस्टिस अ फैमिली मैटर, सेक्रेड गेम्स और राणा नायडू जैसे वेब शोज करके अपनी अलग पहचान बनाई है। हालांकि सुरवीन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ओटीटी से नहीं की थी। वो एक दौर में टीवी इंडस्ट्री की सबसे हसीन अदाकारा थीं, जिनकी लोकप्रियता चरम पर थी। बिना किसी गॉडफादर के सुरवीन ने लोगों में अपनी पहचान बनाई थी और समय के साथ उसे ठीक तरह से भुनाया भी है। बहुत कम लोगों को पता है कि जब सुरवीन चावला टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव थीं तब उनका नाम एक जाने-माने टीवी कलाकार के साथ भी जुड़ा था, जो शादीशुदा था। इसके साथ सुरवीन के रिलेशनशिप के बारे में सबसे पता था और जैसे ही एक्टर की पत्नी को इस रिश्ते की सच्चाई पता चली, वैसे ही इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। आइए आपको सुरवीन चावला के इस अफेयर के बारे में बताते हैं....

Surveen Chawla को हुआ शादीशुदा Apurva Agnihotri से इश्क

बात उन दिनों की है जब सुरवीन चावला काजल नाम का शो कर रही थीं। इस शो में उनके साथ अपूर्वा अग्निहोत्री थे। बताया जाता है कि शो के दौरान अपूर्वा और सुरवीन के बीच काफी नजदीकियां बढ़ गई थीं, जिसके बारे में सेट पर सबके पता था। शादीशुदा होने के बाद भी अपूर्वा खुद को नहीं रोक पाए और उनकी ओर खींचते चले गए। दोनों सेट पर जब शूटिंग नहीं करते थे तो घंटों-घंटों बातें करते रहते और लोगों ने ये नोटिस किया कि इनके बीच अलग बॉन्डिंग बनती जा रही है। अपूर्वा-सुरवीन के रिश्ते के बारे में बात करते हुए यूनिट के एक व्यक्ति ने बताया था, "शिल्पा सेट पर नहीं आती थीं। ऐसे में अपूर्वा को पूरा मौका था कि वो जो भी चाहते करते। अपूर्वा-सुरवीन के बीच दोस्ती 3-4 महीनों में ही काफी गहरी हो गई थी। दोनों एक-दूसरे के प्रति प्यार जताते भी नजर आते थे और ये चीजें हर कोई नोटिस कर रहा था।" टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Mouni Roy-Gaurav Chopra के इश्क को लगी थी नारायणी शास्त्री की नजर? 7 फेरों से पहले ही तहस-नहस हुआ सपना

Surveen Chawla को हुआ Apurva Agnihotri से इश्क

Surveen Chawla को हुआ Apurva Agnihotri से इश्क

पत्नी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे अपूर्वा अग्निहोत्री, छोड़ा सुरवीन चावला का हाथ

जब लोगों को सुरवीन और अपूर्वा की नजदीकियां कुछ ज्यादा ही नोटिस होने लगीं तो इंडस्ट्री में कई तरह की गॉसिप्स शुरू हो गईं। इसी वक्त अपूर्वा ने खुद को समझाया कि वो गलत दिशा में बढ़ रहे हैं क्योंकि वो शादीशुदा है। इसके बाद अपूर्वा ने अपने कदम पीछे खींचे और सुरवीन के साथ अपनी दोस्ती खत्म करनी शुरू कर दी। ऐसा बताया जाता है कि अपूर्वा किसी के लिए भी अपना घर नहीं तोड़ना चाहते थे। वो पत्नी शिल्पा के साथ ही रहना चाहते थे, जिस कारण उन्होंने सुरवीन चावला का हाथ छोड़ दिया और अपनी शादीशुदा जिंदगी में वापस चले गए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: "राजेश खन्ना की तरह तुम्हें भी बर्बाद कर देंगे...", 70's में सलीम-जावेद ने दी थी Rishi Kapoor को धमकी

पत्नी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे अपूर्वा अग्निहोत्री, छोड़ा सुरवीन चावला का हाथ

पत्नी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे अपूर्वा अग्निहोत्री, छोड़ा सुरवीन चावला का हाथ

Gaurav Chopra-Sreesanth के साथ भी जुड़ा सुरवीन चावला का नाम

अपूर्वा अग्निहोत्री के साथ अलग होने के बाद एक्ट्रेस सुरवीन चावला का नाम गौरव चोपड़ा और श्रीसंत के साथ भी जुड़ा। इन दोनों को भी सुरवीन ने थोड़े-थोड़े समय के लिए डेट किया लेकिन जिंदगी बसाने का फैसला नहीं लिया। सुरवीन चावला ने अक्षय ठक्कर नाम के एक बिजनेसमैन के साथ शादी रचाई है, जिसे उन्होंने 2 सालों तक छुपाए रखा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article