बॉलीवुड

Taapasee Pannu ने बॉयफ्रेंड Mathias Boe संग शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैंने कभी नहीं...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 29, 2024, 09:30 AM IST

Taapasee Pannu Reacts Wedding Rumour: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू जल्द अपने बॉयफ्रेंड Mathias Boe से शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस 10 मार्च को उदयपुर में शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस ने शादी की अटकलों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कोई चर्चा नहीं करूंगी।

Image

Taapasee with Mathias Boe (credit pic: Instagram)

Taapasee Pannu Reacts Wedding Rumour: बॉलीवुड में शादियों का सीजन का चल रहा है। रकुलप्रीत के बाद तापसी पन्नू (Taapasee Pannu) भी शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड Mathias Boe से शादी करने वाली हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस इस साल मार्च महीने में शादी करने वाली हैं। इन अटकलों पर तापसी ने अपना रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि वो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कोई चर्चा नहीं करेंगी। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं अपने पर्सनल लाइफ को लेकर कभी कोई सफाई नहीं दी है और आगे भी नहीं दूंगी।

एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। एक्ट्रेस की शादी की खबरें कितने सच्च है ये तो मार्च में ही पता चलेगा। रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस 10 मार्च को शादी करने वाली हैं।

अगले महीने शादी करेंगी तापसी पन्नू

कपल की शादी क्रिश्चन और सिख दोनों रीति-रिवाज से शादी होगी। इस शादी में सिर्फ परिवार के लोग शामिल होंगे। कपल ने शादी के लिए उदयपुर डेस्टिनेशन चुना है। तापसी अपने पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखती हैं। एक्ट्रेस पिछले 10 साल से बैडमिंटन प्लेयर Mathias Boe को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर बॉयफ्रेंड संग फोटो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस शादी की खबरों की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी शाहरुख खान के साथ डंकी में नजर आई थी। एक्ट्रेस के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article