भोजपुरी क्वीन Monalisa ने खरीदा सपनों का आशियाना, गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेकर किया गृह प्रवेश

Monalisa Buys New Home In Mumbai: भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कही जाने वाली मोनालिसा ने हमेशा ही अपने अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। हाल ही में उन्होंने नया घर खरीदा है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Feb 29 2024, 09:50 IST
मोनालिसा ने खरीदा अपना घरImage Credit : Instagram01 / 08

मोनालिसा ने खरीदा अपना घर

Monalisa Buys New Home In Mumbai: भोजपुरी सिनेमा से लेकर टीवी सीरियल्स तक अपनी राह तय करने वाली मोनालिसा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। मोनालिसा इन दिनों भले ही डेली सोप से दूर हैं, लेकिन अपनी रील्स के जरिए वह खूब सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में मोनालिसा ने पति संग मिलकर सालों पुराना सपना पूरा कर लिया। दरअसल, मोनालिसा ने अपना एक घर खरीदा है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी। मोनालिसा की इससे जुड़ी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

मोनालिसा ने पूरा किया सालों पुराना सपनाImage Credit : Instagram02 / 08

मोनालिसा ने पूरा किया सालों पुराना सपना

मोनालिसा के बारे में हर कोई जानता है कि वह बेहद मेहनती इंसान हैं। अपनी मेहनत के जरिए ही उन्होंने और विक्रांत सिंह ने मुंबई में आशियाना भी खरीद लिया।

खास मौके पर लिया गणपति बप्पा का आशीर्वादImage Credit : Instagram03 / 08

खास मौके पर लिया गणपति बप्पा का आशीर्वाद

मोनालिसा ने इस खास मौके पर गणपति बप्पा का भी आशीर्वाद लिया। उन्होंने इससे जुड़ी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "एक और सपना पूरा हुआ। शुक्र है आपका भगवान।"

विक्रांत सिंह संग मोनालिसा ने शेयर की सेल्फीImage Credit : Instagram04 / 08

विक्रांत सिंह संग मोनालिसा ने शेयर की सेल्फी

मोनालिसा ने अपने पति विक्रांत सिंह के साथ सेल्फी भी साझा की। दोनों के माथे पर तिलक नजर आया, जिससे पता चलता है कि दोनों पूजा करके आए हैं।

बीवी को निहारते दिखे विक्रांत सिंहImage Credit : Instagram05 / 08

बीवी को निहारते दिखे विक्रांत सिंह

विक्रांत सिंह अपनी एक फोटो में पत्नी को निहारते दिखाई दिये। उनकी इन तस्वीरों को खूब लाइक भी किया जा रहा है।

मोनालिसा को मिल रही हैं ढेर सारी बधाइयांImage Credit : Instagram06 / 08

मोनालिसा को मिल रही हैं ढेर सारी बधाइयां

मोनालिसा को घर करीदने के लिए फैंस से ढेर सारी बधाइयां भी मिल रही हैं। उनके अलावा रश्मि देसाई, सोन्या अयोध्या और चारुल मलिक जैसे सितारों ने भी बधाइयां दीं।

सातवें आसमान पर है मोनालिसा की खुशीImage Credit : Instagram07 / 08

सातवें आसमान पर है मोनालिसा की खुशी

घर खरीदने का सपना पूरा होते ही मोनालिसा की खुशी भी सातवें आसमान पर है। उनकी मुस्कान देख फैंस बलाएं लेते नहीं थक रहे हैं।

'जयते' से किया था डेब्यूImage Credit : Instagram08 / 08

'जयते' से किया था डेब्यू

मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। उन्होंने हंसल मेहता की फिल्म 'जयते' से डेब्यू किया था। 'नजर' सहित कई हिंदी सीरियल्स से भी मोनालिसा ने सबका खूब दिल जीता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!